Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा, टीम इस वक्त मजबूत स्थिति में
    खेल-सिनेमा

    बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा, टीम इस वक्त मजबूत स्थिति में

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था लेकिन भारतीय टीम अभी मजबूत स्थिति में है। मयंक ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 69 रन की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 264 रन बना लिए।

    मयंक ने कहा, “पहले सत्र में केमार रोच और जैसन होल्डर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और गेंद को सही जगह पर रखा। इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। पिच पर नमी थी और गेंद तेजी से आ रही थी। मेरे ख्याल से होल्डर सही जगह पर गेंद डाल रहे थे और संभलने का कोई मौका नहीं दे रहे थे।”

    उन्होंने कहा, “होल्डर अकसर बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ाते हैं। उन्होंने पहले छह-सात ओवर गेंदबाजी की जिसमें तीन और चार मैडन फेंके। एक बल्लेबाज के नाते आपको पता होता है कि होल्डर आपको कोई मौका नहीं देने वाले हैं। टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में है। इस पिच पर पहले दिन पांच विकेट गिरना दर्शाता है कि टीम ने सही खेल का प्रदर्शन किया।”

    सलामी बल्लेबाज ने कैरेबियाई ऑफ स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल के लिए कहा, “कॉर्नवाल अच्छे गेंदबाज हैं और वह सही जगह गेंद डाल रहे थे। मुझे नहीं लगता कि उनके खिलाफ रन बनाना आसान होगा। मैंने थोड़ा समय लिया लेकिन फिर विराट के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की। हम दोनों में से किसी एक बल्लेबाज का बड़ा स्कोर बनाना टीम के लिए जरुरी था।”

    मयंक ने कहा, “पहले सत्र के बाद बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हुआ था। पिच थोड़ी अच्छी हो गयी थी। पिच में नमी के कारण हमारे विकेट गिरे। लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। विशेषकर केमार रोच और जैसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी की। ये दोनों गेंदबाज सही लाइन पर गेंदबाजी कर रहे थे।”

    #Cricket Latest news Mayank Agarwal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री विद्या बालन पति के साथ काम नहीं करना चाहती हैं
    Next Article अंधविश्वास का दानव : लाठी-डंडों से पीटा, अधमरा होने पर पत्थरों से कूचकर हत्या

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    राम मंदिर विवाद मामले के बीच फिल्म बनाने निकले अनुपम खेर

    July 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    सौरव गांगुली @54: जिसने विदेशी जमीन पर जीतना सिखाया

    July 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026
    Latest Posts

    गद्दारी से विष पीने तकः इंडिया गठबंधन में समीक्षा की धमकी की उम्र क्या है? 

    July 9, 2026

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026

    लोहार के घर छापा मा’रते ही क्यों चौंक गयी भुरकुंडा पुलिस?

    July 8, 2026

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026

    दिल्ली के मंच से सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- झारखंड के बिना अधूरी है देश की औद्योगिक तरक्की

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.