Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 12:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»स्ट्रेस कम करने के लिए पिएं कैमोमाइल टी, इम्यूनिटी से भी जुड़ा है कनेक्शन
    सेहत

    स्ट्रेस कम करने के लिए पिएं कैमोमाइल टी, इम्यूनिटी से भी जुड़ा है कनेक्शन

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ग्रीन टी के गुणों के बारे में तो आपको कई लोग बोलते नजर आएंगे लेकिन क्या आपने कभी कैमोमाइल टी का सेवन किया है. क्या आपको पता है ये कौन सी चाय होती है और इसके क्या फायदे होते हैं. कैमोमाइल टी कैमोमाइल फूल से बनी एक हर्बल चाय (Herbal Tea) है जिसके सेवन से शरीर को बहुत से फायदे होते हैं. दरअसल मिस्र के लोग इस फूल (Flower) को उगाते थे. तभी से कैमोमाइल फूल और उसके औषधीय गुणों का लाभ उठाया जाता रहा है. ग्रीन टी की तरह ही कैमोमाइल टी भी बाजार में सैशे में उपलब्ध है और इसके औषधीय गुण आपकी सेहत को अच्छा बनाए रख सकते हैं. कैमोमाइल टी सेहत के साथ साथ बालों और स्किन के लिए भी बहुत अच्छी होती है. आइए आपको बताते हैं इसे पीने से आपको कैसे फायदा पहुंच सकता है.

    पेट दर्द में मददगार
    कैमोमाइल टी गैस्ट्रिक की परेशानी में काफी राहत देती है. मोशन सिकसनेस, डाइजेशन में परेशानी, डायरिया, उल्टी आना जैसी तकलीफें हों तो कैमोमाइल टी का सेवन मददगार साबित हो सकता है. कैमोमाइल टी पीने से गैस्ट्रिक में पेट में होने वाले से दर्द से भी छुटकारा मिलता है.

    तनाव करती है कम
    आज की इस बिजी लाइफ में हर कोई तनाव और एंजाइटी से गुजर रहा है. कोरोना काल में तो ये समस्या और ज्यादा बढ़ गई है. लोग घरों में बंद हो गए हैं और ऐसे में काफी डिप्रेस्ड फील कर रहे हैं. इस समय कैमोमाइल टी पीना बेहतर साबित हो सकता है. दरअसल कैमोमाइल टी स्ट्रेस लेवल को काफी कम कर देती है.

    पीरियड्स के दर्द में आराम
    कैमोमाइल टी पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाती है. ये यूट्रेस को रिलैक्स करती है और उन हॉर्मोंस का प्रोडक्शन कम करती है जिनके कारण पीरियड्स में पेट में दर्द होता है.

    सर्दी-खांसी में राहत
    अगर आपको सर्दी खांसी हुई है तो आप कैमोमाइल टी का सेवन जरूर करें. कुछ ही देर में आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा. इसे पीने से काफी राहत मिलती है. आप चाहे तो कैमोमाइल टी से स्टीम ले सकते हैं.

    इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत
    कैमोमाइल टी शरीर को न सिर्फ बीमारियों से दूर रखती है बल्कि ये इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रॉन्ग करती है. आज के समय में इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है ताकि वायरल इंफेक्शन से दूर रहा जा सके.

    नींद न आने की समस्या को करता है ठीक
    कैमोमाइल टी नर्व्स को रिलैक्स करती है और नर्व्स सिस्टम को स्मूद बनाती है. इससे बेहतर नींद आती है. ये कैफीन के एडिक्शन को खत्म करने में मददगार है. नींद नहीं आ रही है तो कैमोमाइल टी पीने से फायदा पहुंचता है.

    सनबर्न का करता है इलाज
    कैमोमाइल टी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रोपर्टीज से भरपूर है. यह सनबर्न को ठीक कर देता है. इसके लिए कैमोमाइल टी को अच्छी तरह से उबाल लें और उसके बाद इसे ठंडा करके उन जगहों पर लगाएं जहां सनबर्न हुआ हो. कुछ ही समय में आपको असर दिखाई देने लगेगा.

    डैंड्रफ को करता है दूर
    कैमोमाइल टी न सिर्फ डैंड्रफ दूर करता है बल्कि इससे बचाता भी है. बालों को धोने के बाद आखिर में कैमोमाइल टी लगाएं. इससे डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article14 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article तालिबान से बातचीत फेल रही तो मांग सकते हैं भारतीय सेना से मदद- अफगानिस्‍तान के राजदूत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    झारखंड

    AI से दिल की जांच : IIT ISM की ‘इकोपल्स’ तकनीक से हृदय रोगों की समय पर पहचान संभव

    April 25, 2026
    गुमला

    गुमला के निजी अस्पताल में अवैध गर्भपात का शक, पुलिस छापेमारी के बाद हॉस्पिटल सील

    April 25, 2026
    Latest Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

    May 12, 2026

    माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार

    May 12, 2026

    थाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

    May 12, 2026

    हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2026

    हजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट, कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश

    May 12, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.