Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शेरबहादुर देउबा 5वीं बार बने नेपाल के प्रधानमंत्री
    जोहार ब्रेकिंग

    शेरबहादुर देउबा 5वीं बार बने नेपाल के प्रधानमंत्री

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2021No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    काठमांडू : नेपाल की राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी ने नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेरबहादुर देउबा को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। श्री देउबा मंगलवार शाम छह बजे शपथ ग्रहण करेंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नेपाली सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के सोमवार के आदेश के अनुपालन में संविधान के अनुच्छेद 76(5) के अंतर्गत राष्ट्रपति ने यह कदम उठाया है। श्री देउबा पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए हैं।

    राष्ट्रपति सचिवालय ने श्री देउबा को उनकी नियुक्ति की औपचारिक सूचना दे दी है। शीतल निवास में शाम छह बजे शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच राजधानी काठमांडू में नयी गठबंधन सरकार में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयीं हैैं।

    नेपाल में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने निवर्तमान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सिफारिश पर संसद को भंग करने संबंधी राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी का निर्णय सोमवार को खारिज कर दिया था। मुख्य न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने संसद भंग करने के निर्णय के खिलाफ दायर रिट याचिका पर सुनवाई के बाद यह फैसला दिया।

    संवैधानिक पीठ ने कहा कि प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा संसद भंग करना असंवैधानिक है। संवैधानिक पीठ ने मुख्य विपक्ष नेता नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष श्री देउबा के दावे को वैध ठहराते हुए मंगलवार शाम पांच बजे के पहले उन्हें (श्री देउबा को) प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आदेश दिया था। पीठ ने संसद को बहाल करने तथा सात दिनों के भीतर सत्र शुरू करने के भी आदेश दिये हैं।

    International news Latest news Nepal Online news Pm
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट,एक जवान गंभीर रूप से घायल
    Next Article फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच महिला समेत 26 लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    Latest Posts

    केरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार

    July 23, 2026

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.