रांची। झारखंड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को विदाई दी गई। उनका कार्यकाल 6 साल का रहा। राज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल सबसे लंबा रहा। उन्हें विदाई देने के लिए सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल ने बातचीत के दौरान कहा कि वे अपनी गांव ओडिशा जा रही है। उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
इससे पहले रविवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्यपाल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गई थी। सादगी से भरे भावपूर्ण वातावरण में आयोजित विदाई समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
राज्यपाल के रूप में झारखंड प्रदेश के लिए इनका कार्यकाल सबसे लंबा 6 साल से अधिक का रहा। इनके मार्गदर्शन और दिशा निर्देश से राज्य ने लंबी यात्रा तय की। मुख्यमंत्री ने बीते दिन कहा कि राज्यपाल ने बेहतर मार्गदर्शन और समन्वय से राज्य में गुड गवर्नेंस का उदाहरण पेश किया। इन्होंने कई कठिन निर्णय को सरलता से लेते हुए समस्याओं का समाधान किया।
राज्य की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की विदाई, सीएम हेमंत सोरेन पत्नी के साथ पहुंचे एयरपोर्ट
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




