Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 1:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दो साल से पति लगा रहा पत्नी को न्याय दिलाने के लिए विभागों के चक्कर, इंसाफ होने की है उम्मीद
    झारखंड

    दो साल से पति लगा रहा पत्नी को न्याय दिलाने के लिए विभागों के चक्कर, इंसाफ होने की है उम्मीद

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: बोकारो दुग्दा निवासी बबलू सिंह की पत्नी सोनी कुमारी की मौत मामले में स्वास्थ्य निदेशालय रांची के निदेशक प्रमुख की ओर से गठित दो सदस्यीय टीम गुरुवार को जांच के लिए पहुंची. जांच टीम सर्वप्रथम सीएस कार्यालय में की गई. यहां सिविल सर्जन डॉ. गोपाल दास से पूरे मामले की जानकारी ली गई. जिसके बाद उप निदेशक डॉ. कृष्ण कुमार ने 10 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन जांच टीम को सौपने का आदेश दिया.

    क्या है पूरा मामला

    7 जून 2019 को तबीयत बिगड़ने पर बबलू सिंह ने अपनी पत्नी को इलाज के लिए धनसार स्थित डॉ. चक्रवर्ती नर्सिंग होम में भर्ती कराया था. मरीज को भर्ती लेकर 11 जून तक इलाज किया गया. बबलू सिंह का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई. जिसके कारण मरीज की स्थिति गंभीर होती चली गई. जिसके बाद बीजीएच रेफर किया गया. बीजीएच से फिर मेडिका रांची रेफर कर दिया गया. बबलू सिंह ने बताया कि मेडिका में जांच के बाद डॉक्टर ने कहा कि उनकी पत्नी के इलाज में लापरवाही बरती गई है और मरीज की कभी भी मृत्यु हो सकती है और आखिरकार 24 जून को पत्नी की मौत हो जाती है. इस मामले में बबलू सिंह ने तत्कालीन उपायुक्त से मामले की शिकायत की.

    इस जांच टीम में डॉ. कृष्ण कुमार उप निदेशक, डॉ. विजय बिहारी प्रसाद उप निदेशक शामिल रहे. जांच टीम के बुलावे पर शिकायतकर्ता सोनी कुमारी के पति बबलू सिंह भी उपस्थित थे. उप निदेशक डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि सीएस के प्रस्तुत की गई रिपोर्ट की जांच की गई है. इस मामले में डॉ. डी. चक्रवर्ती से भी उनका मन्तव्य प्राप्त करने के बाद जांच टीम अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय निदेशक प्रमुख को सुपूर्द करेगी. निदेशक प्रमुख ने 10 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन जांच टीम को सौपने के आदेश दिए हैं. इस मामले में शिकायतकर्ता बबलू सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जांच टीम की कार्रवाई के बाद उन्हें इंसाफ मिलेगा. उन्होंने कहा कि दो साल पूर्व का यह मामला है. दो सालों से लगातार इंसाफ पाने के लिए विभाग-विभाग चक्कर लगा रहे थे. इस क्रम में केस उठाने की धमकी भी मिल चुकी थी.

    उपायुक्त ने लिया था संज्ञान

    उपायुक्त ने मामले में संज्ञान लेते हुए 21 दिसंबर को एडीएम विधि व्यवस्था और सीएस को एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश दिए थे. इधर 3 फरवरी को अपर स्वास्थ्य सचिव ने भी सीएस को डी. चक्रवर्ती नर्सिंग होम के खिलाफ जांच कर जांच प्रतिवेदन सुपूर्द करने का निर्देश मिला. सीएस के जांच प्रतिवेदन पर एडीएम विधि व्यवस्था ने असहमति व्यक्त कर उचित कार्रवाई के लिए उपायुक्त को प्रतिवेदन समर्पित किया. उक्त प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया कि डॉ. डी चक्रवर्ती नर्सिंग होम के तरफ से इलाज में लापरवाही बरती गई है. इस मामले में बबलू सिंह ने बैंक मोड़ थाने में डॉ. डी. चक्रवर्ती पर इलाज में लापरवाही बरतने और सीएस पर साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाई कोर्ट ने कहा- रांची में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर उचित फैसला ले सरकार
    Next Article बीसीसीएल कोलियरी में रोजगार और सरदारी की मांग को लेकर पुलिस और पब्लिक की आपस में झड़प, लाठीचार्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.