Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 May, 2026 ♦ 4:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»पूर्व केन्द्र मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या
    देश

    पूर्व केन्द्र मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दिल्ली: दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की कल रात वसंत विहार स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

    दिल्ली पुलिस का कहना है कि 67 साल की किट्टी कुमारमंगलम की घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी. वह वसंत विहार स्थित अपने आवास में दूसरी मंजिल पर रहती थीं. किट्टी के पति पी रंगराजन कुमारमंगलम, अटल सरकार में मंत्री थे. रंगराजन कुमारमंगलम की मौत कैंसर से हो गई थी.

    नौकरानी ने बताई पूरी वारदात की कहानी

    किट्टी कुमारमंगलम के साथ बीती रात 9 बजे के करीब घर में नौकरानी थी. नौकरानी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे धोबी आया, तो उसने दरवाजा खोल दिया, फिर धोबी उसे खींच कर बगल के कमरे में ले गया और बांध दिया. तभी दो और लड़के दाखिल हुए और उन्होंने तकिए से मुंह दबा कर किट्टी की हत्या कर दी.

    पुलिस का कहना है कि उन्हें रात 11 बजे सूचना मिली, जब नौकरानी ने खुद को किसी तरह खोला और शोर मचाया. नौकरानी के बयान के बाद पुलिस ने रात में ही धोबी जिसका नाम राजू है, उसे गिरफ्तार कर लिया. 24 साल का राजू वसंत विहार के ही भंवर सिंह कैम्प में ही रहता था. वारदात में शामिल बाकी दो आरोपियों की भी पहचान हो गई है, जिनकी तलाश जारी है.

    नरसिम्हा राव और वाजपेयी सरकार में मंत्री थे कुमारमंगलम

    पी रंगराजन कुमारमंगलम कांग्रेस के बड़े नेता थे, जिन्होंने बाद में भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर लिया था. वह तमिलनाडु की सलेम लोकसभा सीट से 1984 से 1996 तक और तिरुचिरापल्ली लोकसभा सीट से 1998 से 2000 तक सांसद रहे. उन्होंने जुलाई 1991 से दिसंबर 1993 तक पीवी नरसिम्हा राव सरकार में कानून, न्याय और कंपनी मामलों के राज्य मंत्री और 1998 से 2000 तक वाजपेयी सरकार में केंद्रीय बिजली मंत्री के रूप में कार्य किया.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाही मार रहा है…रांची के राजकुमार को 40वां जन्मदिन मुबारक देखें, धोनी के करियर के यादगार पल
    Next Article दुमका और संथाल परगना में महसूस हुए भूकंप के झटके

    Related Posts

    झारखंड

    राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर भी होगी वोटिंग

    May 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देशभर में 20 मई को मेडिकल दुकानों की हड़ताल, दवा संकट की आशंका के बीच केंद्र सरकार अलर्ट

    May 20, 2026
    Latest Posts

    चतरा में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 7 किलो अफीम और 78 किलो डोडा जब्त

    May 25, 2026

    रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, कबाड़ी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

    May 25, 2026

    बकरीद को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट मोड़ में, चप्पे-चप्पे पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    May 25, 2026

    ड्रग केस में सूर्याकांत मुंडा दोषी करार, अब सजा पर टिकी नजर

    May 25, 2026

    धनबाद में गर्मी से राहत की पहल, ट्रैफिक सिग्नलों और व्यस्त सड़कों पर लगाए गए छायादार शेड

    May 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.