Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 May, 2026 ♦ 6:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका और संथाल परगना में महसूस हुए भूकंप के झटके
    झारखंड

    दुमका और संथाल परगना में महसूस हुए भूकंप के झटके

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: आज सुबह 8.45 बजे पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भूकंप आया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गयी है. भूकंप का केन्द्र मेघालय के तुरा के पास असम में बताया गया है. लेकिन भूकंप इतना तगड़ा था कि झारखंड के दुमका सहित संथाल परगना के संताल परगना के पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, गोड्डा और जामताड़ा में भी हल्के झटके महसूस किए गए. हालांकि इन झटकों से किसी तरह के नुकसान की खबरें अब तक नहीं हैं. असम में आए इस भूकंप के झटके बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों तक महसूस किए गए.

    रिक्टर स्केल पर 5.2 मैग्नी​ट्यूड के भूकंप के झटके बुधवार सुबह असम में खासे महसूस किए गए, हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानोमाल के नुकसान की खबरें नहीं हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि मेघालय के साथ ही बांग्लादेश से सटे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान केंद्र के मुताबिक असम के निचले इलाके गोलपाड़ा में भूकंप का केंद्र होना पाया गया. यह भी रिपोर्ट किया गया है कि इन झटकों के चलते कई लोग अपने घरों से भाग खड़े हुए.

    वहीं, रीजनल सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर ओनील शॉ ने कहा कि भूकंप का केंद्र मेघालय के तुरा से करीब 71 किलोमीटर दूर था. गौरतलब है कि पिछले महीने असम में भूकंप के पांच झटके लगातार महसूस हुए थे और 24 घंटों के भीतर लगे इन झटकों में से आखिरी 19 जून को महसूस किया गया था, जिसकी तीव्रता 4.2 थी.

    Earthquake
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व केन्द्र मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या
    Next Article दुमका के सरैयाहाट में भीषण दुर्घटना, दो लोगों की मौत चार घायल

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026
    झारखंड

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026
    झारखंड

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026

    रांची में बड़ी वारदात टली, USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

    May 19, 2026

    नौकरी का झांसा देकर नाबालिगों की तस्करी की कोशिश, चतरा में दबोचे गए दो दलाल

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.