Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Jun, 2025 ♦ 5:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया, जहां पिंडदान से सात पीढ़ियों को मिलता है मोक्ष, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया, जहां पिंडदान से सात पीढ़ियों को मिलता है मोक्ष, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2019Updated:August 31, 2019No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Special

    पितृपक्ष महासंगम हिन्दी कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद शुक्लपक्ष के अनन्त चतुरदर्शी के दिन से हर वर्ष के शुरू होता है | इस वर्ष यह मेला 12 सितम्बर , 2019 को शुरू होगा और 28 सितम्बर 2019 को ख़त्म होगा| यह मेला धार्मिक मिथकीय व ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्व रखता है| हर वर्ष बड़ी सख्या मे सनातन हिंदू धर्मावलंबी गया पिंडदान के लिए आते है ताकि उनके पूर्वजों को मोक्ष प्राप्ति हो सके | इसके लिए वे पिन्डदान करते है और विभिन्न धार्मिक क्रियाकलापों को विभिन्न वेदियों पर संम्पन्न करते हैं जो विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी, अक्षयबट एव अन्य स्थानों पर स्थित है | यह मान्यता है की पितृपक्ष के दौरान गया मे पिन्डदान करने से उनके पूर्वजों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है|

    महासंगम क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियां –

    आवासन सुविधा : तीर्थयात्रियों के लिए आवासन सुविधाएँ पंडा जी के निजी भवनों में, धर्मशालाओं मे, होटलों मे, व विभिन्न विद्यालयों में उपलब्ध है जहाँ बिजली, पानी की आपूर्ति, प्रकाश एवं स्वच्छता जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाती है| विद्यालयों में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित शुल्क पर आवासन की सुविधा टी० मॉडल हाई स्कूल, महावीर हाई स्कूल, हरिदास सेमिनरी हाई स्कूल, धर्मसभा भवन , पीर मंसूर रोड, रामचंद्र सिंह वनमाली कन्या हाई स्कूल, जिला स्कूल, अनुग्रह कन्या हाई स्कूल, अनुग्रह कन्या मिडिल स्कूल, राजकिय मध्य विद्यालय घुघरिटांड मे उपलब्ध है|

    फल्गू नदी-

    गया के पूर्व मे बहने वाली फल्गु नदी मे सिर्फ़ मॉनसून के मौसम मे ही पानी आता है| अन्य मौसमो मे नदी बाहर से सूखी रहती है पर नदी के रेत को थोड़ा हटाने पर साफ पानी निकल आता है| देवी सीता के श्राप से यह नदी रेत के नीचे से बहती है|

    सीता कुंड –

    विष्णुपद मंदिर के विपरीत फल्गु नदी के दूसरे तट पर सीताकुंड के स्थित है | यहाँ पर एक छोटा मंदिर है जो उस स्थान को दर्शाता है जहाँ देवी सीता ने अपने श्वसुर को पिन्डदान किया था|

    अक्षयवट –

    प्रसिद्ध अक्षयवट विष्णुपद मंदिर के पास मे ही अवस्थित है| अक्षयवट को देवी सीता का आशीर्वाद प्राप्त है की वह अमर होने के साथ साथ इसके किसी भी मौसम मे पत्ते नही गिरते|

    सती मंदिर-

    गया के दक्षिण दिशा मे एक छोटी सी पहाड़ी पर प्रसिद्ध सती (गौरी) मंदिर है| यह मंदिर अक्षयवट के पास मे स्थित है| भगवान शिव ने अपनी पत्नी सती की मृत्यु से क्रुध होकर प्रलयंकारी तांडव नृत्य किया था| इसे रोकने के लिए और भगवान शिव के क्रोध को कम करने के लिए भगवान विष्णु सुदर्शन चक्र से देवी सती की मृत देह को विभिन्न टुकड़ो मे काट दिया| ये विभिन्न टुकड़े अलग-अलग स्थानो पर पृथ्वी पर गिरे जो विभिन्न शक्ति पिठों (देवी गौरी की पूजा हेतु पवित्र स्थल) के रूप मे स्थापित हुए|

    रामशीला –

    गया के दक्षिण – पूर्व दिशा मे स्थित रामशिला पहाड़ी गया के प्रमुख पवित्र स्थलों मे से एक है क्यूंकी अनुश्रुतियो के अनुसार भगवान राम ने इसी पहाड़ी पर पिन्डदान किया था| पहाड़ी का नाम भगवान राम के साथ जुड़ा हुआ है| यहाँ पर कई प्राचीन पत्थर की मूर्तियाँ मिली है जिन्हे अब भी पहाड़ी के उपर व उसके आसपास देखी जा सकती है जो यह दर्शाता है कि यहाँ बहुत पहले भी किसी मंदिर का अस्तित्व रहा होगा| पहाड़ी के उपर स्थित मंदिर को रामेश्वर या पातालेश्वर मंदिर कहा जाता है जिसे प्रारंभिक रूप मे 1014 ई० मे बनाया गया था लेकिन बाद मे इसकी कई बार मरम्मत व पूर्णस्थापना की गयी| मंदिर के सामने हिंदू श्रद्दालुओं द्वारा पितृपक्ष के दौरान अपने पूर्वजों का पिन्डदान किया जाता है|

    प्रेतशिला –

    रामशिला पहाड़ी से लगभग 10 किलोमीटर दूर प्रेतशिला पहाड़ी स्थित है| ठीक पहाड़ी के नीचे ब्रहमकुंड स्थित है| इस जलाशय मे स्नान करने के उपरांत लोग पिन्डदान करने के लिए जाते है| इस पहाड़ी के शिखर पर इंदौर की महारानी, अहिल्या बाई के द्वारा 1787 ई० मे राम मंदिर बनवाया गया था जिसे अब अहिल्या बाई मंदिर के नाम से जाना जाता है| यह मंदिर हमेशा से ही अपने विशिष्ट स्थापकला और शानदार मूर्तियाँ के लिए प्रयटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है|

    https://youtu.be/RuI8Lcx85UI
    http://www.pinddaangaya.in से साभार

    दिनांक श्राद्धक्रम

    • 12.09.2019 गुरूवार भाद्रपद शुक्लपक्ष अनन्तचर्तुदर्शी तीर्थपुरोहित पण्डाजी का पांवपूजा पुनपुन, गोदावरी श्राद्ध
    • 13.09.2019 शुक्रवार भाद्रपद शुक्लपक्ष पुर्णिमा फलगु स्नान श्राद्ध, तीर्थपुरोहित पण्डाजी का पांवपूजा खीर का पिण्डा
    • 14.09.2019 शनिवार आश्विन कृष्णपक्ष प्रतिपदा (सुबह 08:41 से) ब्रह्मकुण्ड जौ चुर्णश्राद्ध, प्रेतशिला, रामशिला, रामकुण्डश्राद्ध, काकबलि तीन पिण्ड
    • 15.09.2019 रविवार आश्विन कृष्णपक्ष द्वितिया (सुबह 08:45 से पाँच तीर्थ) पंचतीर्थ उत्तम मानस, उदीची, कनखल, दक्षिणामानस, जिव्हालोल श्राद्ध, गजाधर जी का पंचामृत स्नान
    • 16.09.2019 सोमवार आश्विन कृष्णपक्ष द्वित्या श्राद्ध पंचतीर्थ उत्तम मानस, उदीची, कनखल, दक्षिणामानस, जिव्हालोल श्राद्ध, गजाधर जी का पंचामृत स्नान
    • 17.09.2019 मंगलवार आश्विन कृष्णपक्ष तृतीया सरस्वती स्नान पंचरत्न दान, मातंग़वापी श्राद्ध, धर्मारण्यकूप के मध्य श्राद्ध
    • 18.09.2019 बुधवार आश्विन कृष्णपक्ष चौठ ब्रह्मसरोवर, काकबलि श्राद्ध, अम्रसिंचन, तारक ब्रम्‍हा दर्शन
    • 19.09.2019 गुरूवार आश्विन कृष्णपक्ष पंचमी विष्णुपद, ब्रह्मपद, रूद्रपद श्राद्ध, तीर्थपुरोहितजी पंण्डाजी का पांॅंवपूजा
    • 20.09.2019 शुक्रवार आश्विन कृष्णपक्ष षष्टि सोलह वेदी कार्तीकपद बगैरह
    • 21.09.2019 शनिवार आश्विन कृष्णपक्ष सप्तमी सूर्यापद बगैरह
    • 22.09.2019 रविवार आश्विन कृष्णपक्ष अष्टमी गजकर्न पद दूध तर्पण,अन्नदान
    • 23.09.2019 सोमवार आश्विन कृष्णपक्ष नवमी रामगया श्राद्ध, सीताकुण्ड बालु का पिण्ड, पण्डाजी का पांॅवपूजा, सुहागपिटरी दान
    • 24.09.2019 मंगलवार आश्विन कृष्णपक्ष दशमी (पूर्वाहन 11:42 तक) गयासुर, गयाकूप श्राद्ध, मध्यान 12:00 बजे से मुण्डपृष्ठ, आदिगया ,घोतपद श्राद्ध, चाँदी दान
    • 25.09.2019 बुधवार आश्विन कृष्णपक्ष एकादशी (पूर्वाहन 09:43 तक उपरांत द्वादशी) भीमगया, गोप्राचार, गदालोल, श्राद्ध एंव स्वर्ण दान
    • 26.09.2019 गुरूवार आश्विन पक्ष त्रयोदसी विष्णुपद तर्पण संध्या में द्वीप दान
    • 27.09.2019 शुक्रवार आश्विन कृष्णपक्ष चर्तुदर्शी वैतरणी तर्पण, गोदान
    • 28.09.2019 शनिवार आश्विन कृष्णपक्ष अमावश्या अक्षयवट श्राद्ध खीर का पिण्ड शोडशदान सुफल
    • 29.09.2019 रविवार अश्विन शुक्लपक्ष प्रतिदान गायत्रीघाट दही चावल का पिंड, आचार्य का दक्षिणा विदाई

    वेदियों की सूची

    क्रमांक पिंडवेदी स्थान

    • 1 पुनपुन पुनपुन गया – पटना रेलखंड के पुनपुन घाट स्टेशन एवं गया – डेहरी रेलखंड के अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन के समीप यह पिंड वेदी स्थित
    • 2 गोदावरी मंगलागौरी जाने वाले रास्ते में |
    • 3 फल्गू नदी देवघाट से लेकर पितामहेश्वर घाट |
    • 4 प्रेतशिला प्रेत शिला पहाडी के नीचे |
    • 5 ब्रहमकुन्ड प्रेत शिला पहाडी के नीचे
    • 6 रामशीला पंचायती अखाड़ा के समीप स्थित
    • 7 काकवली रामशिला पहाड़ी के समीप |
    • 8 उतरमानस पितामहेश्वर मुहल्ला |
    • 9 दक्षिणमानस विष्णुपद क्षेत्र में सुर्यकुन्ड में|
    • 10 उदीची विष्णुपद क्षेत्र में सूर्यकुन्ड
    • 11 कनखल विष्णुपद क्षेत्र में सूर्यकुन्ड
    • 12 जिह्वालोल फल्गुनदी के किनारे विष्णुपद मंदिर के पास
    • 13 गदाधर वेदी विष्णुमंदिर परिसर |
    • 14 सरस्वती वेदी गया – बोधगया रोड पर अमवाँ गाँव से पूरब|
    • 15 मतंगवापी बोधगया
    • 16 धर्मारन्य बोधगया
    • 17 बोधितरु बोधगया
    • 18 ब्रह्मसरोवर मड़नपुर
    • 19 काकबलि मड़नपुर
    • 20 आम्रसेचन मंगलागौरी मंदिर के निचे
    • 21 तारकब्रहम तारकब्रहम मंगलागौरी मंदिर क नीच
    • विष्णुपद मंदिर
    • 22 रुद्रपद विष्णुपद मंदिर परिसर
    • 23 ब्रह्मपद विष्णुपद मंदिर परिसर
    • 24 दक्षिणाग्निपद विष्णुपद मंदिर परिसर
    • 25 गार्हपत्यग्निपद विष्णुपद मंदिर परिसर
    • 26 आह्वन्याग्निपद विष्णुपद मंदिर परिसर
    • 27 सन्भ्यग्निपद विष्णुपद मंदिर परिसर
    • 28 आवस्थ्यगनिपद विष्णुपद मंदिर परिसर
    • 29 सूर्यपाद विष्णुपद मन्दिर परिसर
    • 30 कर्तिकेय पद विष्णुपद मन्दिर परिसर
    • 31 इंद्रपद विष्णुपद मन्दिर परिसर
    • 32 अगस्तपद विष्णुपद मन्दिर परिसर
    • 33 काण्वान विष्णुपद मन्दिर परिसर
    • 34 चंद्र पद विष्णुपद मन्दिर परिसर
    • 35 गणेश पद विष्णुपद मन्दिर परिसर
    • 36 कौच पद विष्णुपद मन्दिर परिसर
    • 37 मँतग पद विष्णुपद मन्दिर परिसर
    • 38 कश्यप पद विष्णुपद मन्दिर परिसर
    • 39 गजकर्णपद विष्णुपद मन्दिर परिसर
    • 40 सीताकुंड फलगुनदी क पूर्वी तट क किनारे देवघाट क सामने
    • 41 रामगया फलगुनदी क पूर्वी तट क किनारे देवघाट क सामने
    • 42 गया सिरा विष्णुपद श्मशान घाट
    • 43 गयाकूप विष्णुपद मन्दिर परिसर
    • 44 मुण्डपृष्टा करसिल्ली पहाड़ी पर
    • 45 आदिगया करसिल्ली पहाड़ी पर
    • 46 धौतपद दक्षिण दरवाजा
    • 47 बैठरणी दक्षिण दरवाजा
    • 48 भींगगया मंगलागौरी
    • 49 गोप्राचार मंगलागौरी
    • 50 अक्षयवट माड़नपुर
    • 51 गदालोल अक्षयवट क समीप
    • 52 गायत्री घाट ब्राह्मनीघात के समीप
    • पितृपक्ष महासंगम से संबंधित सरोवर कि सूची
    • 1 ब्रहम सरोवर
    • 2 बैतरणी सरोवर
    • 3 रुकमिनी तालाब
    • 4 सुर्यकुन्ड
    • 5 पितामहेश्वर
    • 6 गोदावरी
    • 7 रामशीला
    • 8 प्रेतशीला

    पंडों की सूची और संबंधित सभी कार्यक्रम अगले भाग में…..

    #Online news Bihar Gayaji Pind daan
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाओवादियों का तांडव : पोकलेन सहित मिक्सचर मशीनों में लगायी आग
    Next Article दंतेवाड़ा में नक्सलियों का तांडव: सरपंच से पैसे की मांग, इनकार करने पर गला रेतकर की हत्या

    Related Posts

    बिहार

    मौ’त से पहले ही बना दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मचा हड़कंप

    June 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पांच लेयर में रांची में हो रही ड्रग्स तस्करी, तीसरे लेयर के दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

    June 25, 2025
    झारखंड

    रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट नामांकन की प्रक्रिया जारी, आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी

    June 25, 2025
    Latest Posts

    मां को देख दौड़ा मासूम, टोटो की चपेट में आकर तोड़ा दम

    June 25, 2025

    मौ’त से पहले ही बना दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मचा हड़कंप

    June 25, 2025

    MMCH के प्राचार्य के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, हटाने की मांग

    June 25, 2025

    कुल्लू की सैंज घाटी में बादल फटने से आई बाढ़

    June 25, 2025

    पांच लेयर में रांची में हो रही ड्रग्स तस्करी, तीसरे लेयर के दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

    June 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.