Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शूटर अमन सिंह के नाम पर डेको कंपनी के अधिकारी से रंगदारी में मांगी फार्च्यनर, कहा-मरना तुम्हें था लाला खान मर गया
    झारखंड

    शूटर अमन सिंह के नाम पर डेको कंपनी के अधिकारी से रंगदारी में मांगी फार्च्यनर, कहा-मरना तुम्हें था लाला खान मर गया

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: जेल में बंद शूटर अमन सिंह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. उसके नाम पर जिले में अब भी दहशत कायम है. रंगदारी वसूली और उससे जुड़ी घटनाओं में लगातार उसका नाम सामने आ रहा है. एक हफ्ते के अंदर तीसरा ऐसा मामला सामने आया है जब अमन सिंह के नाम पर रंगदारी की शिकायत सामने आई है. जिसमें बाघमारा के पंचायत समिति सदस्य मो. इजराफिल उर्फ लाला को व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक फॉर्च्यूनर की कीमत और 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई है. रंगदारी मांगने वाले ने खुद को अमन सिंह का भाई छोटू सिंह बताया है. रंगदारी और जान मारने की धमकी के मामले के बाद ईस्ट बसोरिया थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

    फॉर्च्यूनर गाड़ी और दस लाख रंगदारी की मांगपंचायत समिति सदस्य मो इजराफिल उर्फ लाला के मुताबिक उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था, पहली बार फोन रिसीव नहीं होने के बाद दूसरी बार जब फोन रिसीव किया गया तब धमकी दी गई. उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने पहले उनका नाम पूछा और कहा लाला बोल रहे हो. जवाब देने पर कहा कि मरना तुम्हीं को था लेकिन खान मर गया. खैर कोई बात नहीं तुमने मेरे बॉस को फॉर्च्यूनर गाड़ी तो नहीं दी लेकिन अब उसमें दस लाख और एड करके बॉस को दे दो.

    लाला के मुताबिक नाम पूछने पर फोन करने वाले ने खुद को अमन सिंह का भाई छोटू सिंह बताया. उन्होंने बताया कि बिटिया की शादी के कारण इतना पैसा देने में असमर्थता जताई तो फोन करने वालों ने कहा फैसला तुम्हें लेना है कि रुपये देना है या नहीं इसके साथ ही अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी गई.डेको कंपनी के इंचार्ज पर भी हमलामोहम्मद इजराफिल ने बताया कि वे बीसीसीएल में वे ठेकेदारी का काम करते हैं. इसके साथ ही वे बीसीसीएल में उत्खनन का काम करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी डेको के लाइजनिंग ऑफिसर भी हैं.

    उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी ही कंपनी के इंचार्ज मधु सिंह के ऊपर भी हमला किया गया था. उन्होंने कहा मुझे शक है कि उन्हीं लोगों ने धमकी दी है. मोहम्मद इजरफिल के मुताबिक कुछ दिन पहले विक्की डोम नामक अपराधी ने उनकी हत्या की सुपारी ली थी, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. फोन कॉल से इजराफिल का पूरा परिवार दहशत में है. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा कि गुहार लगाई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअच्छी नौकरी के लिए सऊदी गए राजस्थान के युवक वहीं फंसे, कम्पनी ने निकाला अब खाने के भी पडे़ लाले
    Next Article साहिबगंज : जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से 3 किलो चांदी के आभूषण व 14.50 लाख नगद जप्त, आरपीएफ ने की कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.