Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 7:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दर्दनाक हादसे का शिकार हुए बराती, जीप खाई में गिरी, 9 की मौत
    देश

    दर्दनाक हादसे का शिकार हुए बराती, जीप खाई में गिरी, 9 की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हिमाचल प्रदेश: सिरमौर जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. शिलाई उपखंड में टिम्बी बकरास मार्ग पर एक जीप के खाई में गिर जाने से 9 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये जीप बरातियों से भरी थी और बकरास जा रही थी. हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लोगों को बचाने का प्रयास किया. हालांकि हादसा इतना भीषण था कि अधिकतर यात्रियों ने घटनास्‍थल पर ही दम तोड़ दिया.

    जानकारी के अनुसार बरातियों को लेकर एक जीप चडेऊ से बकरास की तरफ जा रही थी. तेज रफ्तार के चलते पशोग नामक एक जगह पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप सड़क से उतर कर खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.

    जीप में सवार अधिकतर युवा

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि जीप में अधिकतर युवा ही सवार थे और प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि तेज रफ्तार के चलते चालक ने जीप से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण ये हादसा हुआ है. वहीं पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर के अनुसार 9 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन लोग गंभीर तौर पर घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

    मृतकों के परिजन को 4 लाख मुआवजा

    हादसे के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है. ठाकुर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करने और घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करवाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की भी घोषणा की है.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा: चमोली हादसे के पीड़ित परिवारों को मंत्री ने सौंपा 33 लाख का चेक
    Next Article बिजनेस में करोड़ों की कमाई का लालच देकर स्‍टेशन मास्‍टर की बीवी को लेकर होटल संचालक भागा, रिपोर्ट दर्ज़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    रिजल्ट के बाद अब नहीं होगी परेशानी, CBSE ने जारी की हेल्पलाइन और ईमेल

    May 29, 2026
    झारखंड

    राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर भी होगी वोटिंग

    May 22, 2026
    Latest Posts

    ज्वेलर्स दुकान का ताला काटकर गहने उड़ाने वाले 4 चोर गिरफ्तार, बकरीद में खर्च कर दिए चोरी के पैसे

    May 31, 2026

    जलजमाव से जंग : पंचशील नगर में नगर आयुक्त का दूसरा दौरा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 31, 2026

    जोरदार टक्कर से चकनाचूर हुई कार, पतरातू सड़क हादसे में चार घायल

    May 31, 2026

    वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा : ब्राउन शुगर और चोरी की बाइक संग तीन युवक गिरफ्तार

    May 31, 2026

    पिता बना हैवान, डंडे से पीट-पीटकर 6 साल की बेटी की ले ली जान

    May 31, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.