Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बिजनेस में करोड़ों की कमाई का लालच देकर स्‍टेशन मास्‍टर की बीवी को लेकर होटल संचालक भागा, रिपोर्ट दर्ज़
    झारखंड

    बिजनेस में करोड़ों की कमाई का लालच देकर स्‍टेशन मास्‍टर की बीवी को लेकर होटल संचालक भागा, रिपोर्ट दर्ज़

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : बिजनेस में करोड़ों की कमाई का लालच देकर स्‍टेशन मास्‍टर की पत्‍नी को ले भागा। यह आरोप एक होटल संचालक पर लगा है। अब पुलिस फरार होटल मालिक आनंद महतो को खोज रही है। शंका है कि आनंद ही स्‍टेशन मास्‍टर कृष्‍ण कुमार की बीवी को लेकर कही अंडर ग्राउंड हो गया है। धनबाद के बरवाअड्डा थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।

    घटना के संबंध में जो बातें उभरकर सामने आई है उसके अनुसार धनबाद के मटकुरिया में रहने वाले एक लड़के ने आनंद महतो और कृष्‍ण में जान पहचान कराई। आनंद ने उन्‍हें झांसा दिया कि ऑनलाइन बिजनेस करने पर करोड़ों की कमाई होती है। मेंबर बनने के लिए 10 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान करना पड़ता है।

    मेंबरशिप लेकर शुरू की गई बिजनेस 12 करोड़ रुपये का हो गया। ऐसा कृष्‍ण को बताया गया। 19 जून को आनंद महतो ने पैसा लेने के लिए कृष्‍ण को मां तारा होटल बुलाया। कुर्मीडीह रोड में स्थित इस होटल में जब कृष्‍ण पहुंचे तो उनसे कहा गया आपकी सरकारी नौकरी है, चेक आपकी पत्नी के नाम से देंगे। पत्नी को लेकर आइए। पत्‍नी के साथ कृष्‍ण जब दोबारा होटल पहुंचे तो उनसे कहा गया राजगंज चलना पड़ेगा।

    सभी लोग राजगंज पहुंचे। इसके बाद आनंद ने पत्‍नी सुनीता को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वहीं कृष्‍ण से कहा आप यहीं रूकिए। चेक के साथ आपकी पत्‍नी को पहुंचा देंगे। उसके बाद से सुनीता का पता नहीं।

    इधर पुलिस ने जब फरार आनंद को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आनंद और सुनीता की खोज में हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अबतक किसी का कोई सुराग नहीं मिला है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदर्दनाक हादसे का शिकार हुए बराती, जीप खाई में गिरी, 9 की मौत
    Next Article मलेशिया में टावर गिरने से बोकारो के युवक की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.