Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 3:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो में 40 फीट लंबी छत गिरी: घटना के वक्त घर में सो रहे थे लोग, कोई हताहत नहीं
    झारखंड

    बोकारो में 40 फीट लंबी छत गिरी: घटना के वक्त घर में सो रहे थे लोग, कोई हताहत नहीं

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र कथारा कोलियरी के बांध कॉलोनी में सीसीएल के दो मंजिला बिल्डिंग के बीच बनी छत रविवार सुबह नीचे गिर गई। हादसे के वक्त सभी लोग घर में सो रहे थे, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। पहले मंजिल की छत और दूसरे तत्ले का बरामदा करीब 40 फीट लंबा था, जो काफी दिनों से जर्जर अवस्था में था। लोगों के अनुसार, इसकी शिाकयत कई बार सीसीएल प्रबंधन से की गई। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, लगातार बारिश के बाद यह छत नीचे गिर गई।

    गोपीचंद रजवार, शांति देवी, कासिम खान, रामजी मांझी, मटरू कमार, संजू देवी, असलम खान, सहदेव रविदास, शहादत मियां, सुमित रविदास, रमेश मांझी आदि ने बताया कि बांध कॉलोनी में सात ब्लाॅक डबल स्टोरी है और सभी जर्जर अवस्था में हैं। इसकी लिखित और मौखिक सूचना सीसीएल कथारा कोलियरी प्रबंधन समेत क्षेत्रीय प्रबंधन को दर्जनों बार दिया जा चुका है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    इधर, मौके पर पहुंचे बीडीओ समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सीसीएल अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोगों को सबसे पहले सुरक्षित स्थान पर जगह दें। उसके बाद तत्काल सभी ब्लाकों की मरम्मती की जाए ताकि इस तरह की दूसरी घटना ना हो। इसके बाद सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

    वहीं, सुरक्षा पदाधिकारी केके झा ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई कि बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। बात संज्ञान में आया है। वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वहीं, असैनिक विभाग के लोगों ने इस बात पर चुप्पी साध ली है।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकदमा के ग्रीन पार्क बस्ती में बदमाशों ने मचाया उत्पात, घर पर किया पथराव, महिलाओं को भी पीटा
    Next Article पति की प्रताड़ना से महिला ने की खुदकुशी,फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश

    Related Posts

    झारखंड

    जोरदार टक्कर से चकनाचूर हुई कार, पतरातू सड़क हादसे में चार घायल

    May 31, 2026
    क्राइम

    वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा : ब्राउन शुगर और चोरी की बाइक संग तीन युवक गिरफ्तार

    May 31, 2026
    क्राइम

    पिता बना हैवान, डंडे से पीट-पीटकर 6 साल की बेटी की ले ली जान

    May 31, 2026
    Latest Posts

    जोरदार टक्कर से चकनाचूर हुई कार, पतरातू सड़क हादसे में चार घायल

    May 31, 2026

    वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा : ब्राउन शुगर और चोरी की बाइक संग तीन युवक गिरफ्तार

    May 31, 2026

    पिता बना हैवान, डंडे से पीट-पीटकर 6 साल की बेटी की ले ली जान

    May 31, 2026

    भांजे से मिलने गए मामा की झाड़ियों में मिली लहूलुहान ला’श, सिर पर किए गए कई वार

    May 31, 2026

    अनियंत्रित हाइवा ने मचाई तबाही, पेड़ तोड़ घर में घुसा वाहन

    May 31, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.