Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 2:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अनलॉक-थ्री : आज शाम 4 बजे से वीकेंड लॉकडाउन होगा शुरू, स्वास्थ्य सेवा से संबंधित दुकान और दूध के बूथ खुले रहेंगे
    झारखंड

    अनलॉक-थ्री : आज शाम 4 बजे से वीकेंड लॉकडाउन होगा शुरू, स्वास्थ्य सेवा से संबंधित दुकान और दूध के बूथ खुले रहेंगे

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजधानी सहित राज्य भर में अनलॉक-थ्री शुरू हो गया है। अनलॉक-2 की तर्ज पर इस बार भी शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। मतलब जरूरी सामानों की खरीदारी शनिवार काे ही कर लें। क्योंकि, रविवार को हाट-बाजार से लेकर सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। हालांकि, स्वास्थ्य सेवा से संबंधित दुकान और दूध के बूथ खुले रहेंगे। मालूम हो कि बीते सप्ताह दूध के बूथ बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई थी। दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।

    इसको लेकर सरकार ने अनलॉक-थ्री के तहत जारी निर्देश में दूध आउटलेट्स खोले जाने को लेकर स्पष्ट कर दिया है। वहीं, रेस्टोरेंट से टेक-अवे व होम डिलीवरी के तहत खाना मंगा सकते हैं। रेस्टोरेंट खुले रहेंगे। मगर बिठा कर खिलाने की इजाजत नहीं है। बताते चलें कि 1.50 लाख लीटर औसतन हर दिन चार डेयरी की दूध रांची में बिक्री होती है।

    दूध आउटलेट्स खोलने की इजाजत मिलने से इस बार लोगों को दूध के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। अनलॉक-2 की तरह इस बार भी मूवमेंट पर रोक नहीं लगाई गई है। मगर, बिना जरूरत के सड़कों पर घूमने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए रैप के जवान और 600 अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

    मूवमेंट पर रोक नहीं है, मगर बिना जरूरत के घूमते पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
    सरकार की ओर से जारी निर्देश में दूध आउटलेट्स खोलने की इजाजत है। ऐसे में किराना दुकान खोलकर दूध बिक्री की इजाजत नहीं है।

    वैक्सीन लेने के लिए जा सकते हैं। लेकिन, इससे संबंधित दस्तावेज अपने पास रखें, पुलिस द्वारा मांगने पर दिखाएं। कोविड जांच सेंटर खुले रहेंगे। जांच कराने जा सकते हैं।
    शादी पर रोक नहीं लगाई गई है। 11 लोगों को ही शादी में शामिल होने की अनुमति है।
    दूसरा जिला या राज्य जाने या आने के लिए ई-पास जरूरी है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर की दीवार गिरने से प्रेमी की मौत, महिला के दोनों पैर टूटे
    Next Article रोहतास में ट्रक ने 10 लोगों को रौंदा, दो मासूम सहित चार की मौत, पाँच महिलाओं की स्थिति गंभीर

    Related Posts

    जामताड़ा

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025
    जामताड़ा

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.