Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 5:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : कांग्रेसी नेता कृष्ण मोहन पत्रलेख उर्फ कैलू बाबा का 92 वर्ष की आयु में निधन
    झारखंड

    देवघर : कांग्रेसी नेता कृष्ण मोहन पत्रलेख उर्फ कैलू बाबा का 92 वर्ष की आयु में निधन

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2021Updated:June 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : प्रखंड क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता कृष्ण मोहन पत्रलेख उर्फ कैलू बाबा का निधन 92 वर्ष की आयु में उनके पैतृक आवास पर हो गया.

    उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. कैलू बाबा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को अजय नदी के सती घाट में किया गया. मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र रमाकांत पत्रलेख ने दी.

    लोगों ने बताया कि कैलू बाबा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिनोदानंद झा, भागवत झा आजाद, जगन्नाथ मिश्रा, बिंदेश्वरी दूबे, पूर्व सांसद मनोरमा सिंह सहित कई पूराने नेता के साथ राजनीति करने व आजीवन कांग्रेस के प्रति निष्ठा भाव से ईमानदारी पूर्वक कार्य किया और इंदिरा गांधी के संपर्क में रहे थे.

    कैलू बाबा के निधन की खबर सुनते ही सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनम संजय, जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र राय सहित अन्य कांग्रेस जनों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त की है.

    कृषि मंत्री ने अपने शोक संवेदना कहा कि कैलू बाबा के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके निधन से खाली हुई जगह को कभी भरा नहीं जा सकता है.

    अंतिम संस्कार के मौके पर सती घाट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी के अलावा मदन राय, मनोहर पत्रलेख, कोदो लस्कर, रुप नारायण पत्रलेख, दिनेश ठाकुर, विक्रम पत्रलेख, मुन्नू पत्रलेख, राजा पत्रलेख, सुनील झा, मालो राय, सुबलचंद्र पत्रलेख, पुरनानंद झा, दीपक पत्रलेख, छोटू पत्रलेख, मनीष मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज, 12वें मंत्री पद पर झामुमो का दावा
    Next Article दुमका: सजायाफ्ता कैदी की अस्पताल में इलाज के क्रम में हुई मौत, हत्या के मामले में हुई थी आजीवन कारावास की सजा

    Related Posts

    झारखंड

    किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक अरेस्ट

    June 22, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग के जेवर दुकान में ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पुलिस जुटी तफ्तीश में

    June 22, 2025
    झारखंड

    TSPC उग्रवादी शंभू सिंह गिरफ्तार, क्या मिला उसके पास… जानें

    June 22, 2025
    Latest Posts

    PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की

    June 22, 2025

    दरभंगा में दिनदहाड़े डकैती, 10 लाख का माल लेकर पार

    June 22, 2025

    किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक अरेस्ट

    June 22, 2025

    दो दर्जन गांवों का पटना से टूटा सीधा सड़क संपर्क… जानें कैसे

    June 22, 2025

    जंग के बीच ईरान से भारतीयों की वापसी जारी, 280 से ज़्यादा छात्र आज दिल्ली पहुंचेंगे

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.