Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 5:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड की राजनीति दिल्ली शिफ्ट, सीएम हेमंत पहुंचे दिल्ली, कांग्रेस कोटे से बदला जा सकता है एक मंत्री, विभाग में फेरबदल भी संभव
    झारखंड

    झारखंड की राजनीति दिल्ली शिफ्ट, सीएम हेमंत पहुंचे दिल्ली, कांग्रेस कोटे से बदला जा सकता है एक मंत्री, विभाग में फेरबदल भी संभव

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड की राजनीति दिल्ली शिफ्ट हुई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अचानक दिल्ली पहुंचे हैं. वह तीन दिनों तक दिल्ली में रहेंगे. उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री रामेश्वर उरांव भी दिल्ली पहुंच गये हैं. मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के दिल्ली पहुंचते ही सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर अटकलें लग रही हैं. चर्चा है कि कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं.

    वहीं कांग्रेस कोटे के एक मंत्री का चेहरा बदला जा सकता है. कांग्रेस आलाकमान के साथ मुख्यमंत्री कई मुद्दों पर बात करेंगे. मुख्यमंत्री प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से भी भेंट करेंगे. पिछले दिनों श्री सिंह ने पार्टी के मंत्रियों के काम-काज की समीक्षा की थी. संताल से आनेवाले एक मंत्री के काम पर नाराजगी जतायी थी.

    बोर्ड-निगम के बंटवारे को लेकर भी बातचीत हो सकती है. बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के जिला व प्रखंड स्तर पर गठन को लेकर फॉर्मूला तय होना है. कांग्रेस व झामुमो अपने कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करना चाहते हैं.

    दीपिका का कद बढ़ा

    महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय का संगठन में कद बढ़ गया है. इसके राजनीतिक संकेत भी खोजे जा रहे हैं. पिछले दिनों श्रीमती पांडेय दिल्ली में थीं. उन्होंने पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात की थी. संतालपरगना से पार्टी सरकार के अंदर इनके लिए संभावना तलाश सकती है. वहीं कांग्रेस के अंदर बंधु तिर्की के नाम को भी उछाला जा रहा है.

    बंधु-प्रदीप के दलबदल मामले पर होगी चर्चा

    कांग्रेस में शामिल होनेवाले नेता बंधु तिर्की और प्रदीप यादव का मामला दलबदल में फंसा है. कांग्रेस की कोशिश है कि जल्द इस मामले का निबटारा हो. कांग्रेस में शामिल होनेवाले दोनों विधायकों ने आलाकमान तक अपनी बात पहुंचायी है. कांग्रेस में शामिल होने वाले इन दो विधायकों पर चल रहे दलबदल के मामले के कारण पार्टी अहम फैसला नहीं ले पा रही है. सरकार में मंत्री पद का 12वां बर्थ खाली है.

    राजनीतिक गलियारे में चर्चा

    कांग्रेस कोटे से एक मंत्री बदला जा सकता है, कुछ मंत्रियों के विभाग में भी बदलाव संभव

    बोर्ड-निगम के बंटवारे से लेकर बीस सूत्री कमेटी पर भी दिल्ली में चर्चा होने की संभावना

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगले 7 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का हाल
    Next Article रूपा तिर्की मौत : झारखंड सरकार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को भेजा रिपोर्ट, आयोग ने लिया था संज्ञान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    May 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    May 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट

    May 25, 2026
    Latest Posts

    “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    May 25, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    May 25, 2026

    झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट

    May 25, 2026

    कांटा टोली-कोकर रोड पर राहगीरों से लूटपाट, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    May 25, 2026

    सीएम के निर्देश पर सड़क पर उतरी खूंटी पुलिस, लोगों को पिला रही ठंडा पानी

    May 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.