Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, सिंधु को मेडल पहनाकर उज्जवल भविष्य के लिए दिया आशीर्वाद
    खेल-सिनेमा

    विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, सिंधु को मेडल पहनाकर उज्जवल भविष्य के लिए दिया आशीर्वाद

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली: विश्व चैम्पियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने प्रधानमंत्री मोदी से आज दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद और मिस किम भी संग थी। आज ही विदेश यात्रा से लौटे मोदी ने इस दौरान सिंधु को मेडल पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया।
    इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, सिंधु भारत का गौरव हैं, एक चैम्पियन हैं, जिन्होंने देश में एक स्वर्ण पदक और बेशुमार सम्मान लाया। पीवी सिंधु से मिलकर खुशी हुई। उन्हें बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद।
    इसके पहले खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने करने के लिए 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। ओलंपिक रजत पदक विजेता ने यहां पहुंचने पर खेल मंत्री से मुलाकात की। रिजिजू के साथ सिंधु की मुलाकात के दौरान भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा, कोच पुलेला गोपीचंद और किम जी ह्यून तथा सिंधु के पिता पी वी रमन्ना भी उपस्थित थे। रमन्ना 1986 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय वॉलीबाल टीम के सदस्य थे। यह मुलाकात एक घंटे से भी अधिक समय तक चली। खेल मंत्री ने साई प्रणीत को भी बधाई दी और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें चार लाख रूपये का चेक दिया।

    स्विटजरलैंड में रविवार को विश्व चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीतने के बाद सिंधु भी आज ही स्वदेश लौटीं। इस दौरान हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर आते ही जोरदार स्वागत हुआ। उन्हें फूलमालाएं पहनाई गईं। स्विटजरलैंड से जीतकर लौटीं सिंधु ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत अहम पल हैं। मुझे अपने भारतीय होने पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अब उनसे पूछे जा रहे सवाल के बारे में भी बताया।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब नौकरों, ड्राइवरों को भी मिलेगा पीएफ का लाभ!, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article डीडीसीए का बड़ा फैसला: फिरोजशाह कोटला स्टेडियम अब कहलायेगा अरुण जेटली स्टेडियम!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.