Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री ने कांची नदी पर बने पुल के जांच का दिए आदेश, 14 करोड़ की लागत से बना है पुल
    झारखंड

    मुख्यमंत्री ने कांची नदी पर बने पुल के जांच का दिए आदेश, 14 करोड़ की लागत से बना है पुल

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2021Updated:May 28, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राँची। जिले के बुंडू प्रखंड की कांची नदी पर ढहे पुल का जायजा लेने के लिए आज शुक्रवार को इंजीनियरों का दल और सीआईडी विभाग के पदाधिकारी पहुंचे।पुल का निरीक्षण करने के बाद अधीक्षण अभियंता रमाकांत तिवारी एवं कार्यपालक अभियंता बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस पुल का निर्माण लगभग 14 करोड़ की लागत से कराया गया था।संवेदक को निर्माण कार्य 5 वर्ष तक पूर्ण कर देखरेख करना है।क्षतिग्रस्त पुल का सारा खर्च संवेदक से वहन कराया जाएगा।नहीं कराए जाने पर उसको काली सूची में डाला जाएगा।

    झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है कि इस मामले में उन्होंने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये हैं।उनके सेवा काल में भ्रष्टाचार व जनता के पैसों की लटू बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

    बता दें कि राँची जिले के बुंडू की कांची नदी पर बने पुल का निर्माण कार्य 2014-15 में शुरू हुआ था।2017-18 में इसका निर्माण पूर्ण हुआ था।

    इधर अधिकारियों ने बताया कि पुल निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जांच की जा रही है।जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी. इधर, सरकार के निर्देश पर सीआईडी विभाग के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार महतो के नेतृत्व में सीआईडी विभाग के अधिकारियों का दल घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान अभियंताओं से बातचीत कर इसकी स्थिति से अवगत हुआ।

    जिले के बुंडू प्रखंड की कांची नदी पर तीन साल पहले 14 करोड़ की लागत से बना पुल गुरुवार दोपहर चक्रवाती तूफान यास को लेकर हो रही बारिश से टूट गया था।पुल का उद्घाटन भी नहीं हुआ था।मामले में विभाग ने जांच के आदेश दिये हैं।यह पुल सरायकेला खरसावां जिले को जोड़ते हुए पश्चिम बंगाल को जोड़ता है।जिले का यह सबसे लंबा पुल बुंडू, तमाड़, सोनाहातू व राहे प्रखंड को भी जोड़ता है।अब लोगों को नदी पार करने के लिए 12 किलोमीटर दूरी तय करनी होगी।

    cyclone Jharkhand news ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाईपलाइन योजना शहरवासियों के लिये बना जी का जंजाल, जनप्रतिनिधियों की खामोशी पर उठ रहे सवाल…?
    Next Article डेढ़ साल में एक सिटी स्कैन मशीन नही खरीद सकी राज्य सरकार, जनता के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़ : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.