Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 6:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में कोरोना ने ली 30 डॉक्टरों की जान, आईएमए ने जारी किये नाम
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कोरोना ने ली 30 डॉक्टरों की जान, आईएमए ने जारी किये नाम

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में कोरोना से 30 डॉक्टरों की जान गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कोविड से मृत 30 डॉक्टरों के नाम जारी किये हैं। सबसे ज्यादा जमशेदपुर में दस डॉक्टरों की जान गयी है जबकि रांची में सात डॉक्टरों की मृत्यु कोविड के चलते हुई है। वर्ष 2020 में कोविड ने झारखंड के 20 डॉक्टरों की जान ली थी। इस तरह अब तक कुल मिलाकर कोरोना ने राज्य में 50 डॉक्टरों की मौत हुई है।

    आईएमए का कहना है कि इनमें से किसी भी डॉक्टर को अब तक सरकार की घोषणा के अनुसार कोई सहायता राशि नहीं मिली है। कई डॉक्टरों के परिवार विषम स्थिति से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार ने अपनी घोषणा पूरी करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। कोरोना से मरनेवाले डॉक्टरों में दो दर्जन तो ऐसे है, जो सरकारी हॉस्पिटल में काम करते थे। उन्हें भी आज तक सरकारी सहायता के नाम पर कोई राशि नहीं मिली है।

    आईएमए रांची के ज्वाइंट सेक्रेट्री सह पूर्व जेडीए अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार ने गुरुवार को बताया कि कोरोना काल में डॉक्टर फ्रंट लाइन पर आकर काम कर रहे हैं। लेकिन आज तक कोरोना से मरने वाले डॉक्टरों मुआवजा तक नहीं मिला है। इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। अगर सरकार फ्रंटलाइन पर आ कर काम करने वाले डॉक्टरों और ध्यान नहीं देगी तो उनका मनोबल गिर जाएगा।

    मृत डॉक्टरों में धनबाद से डॉ गौतम पांडेय, डॉ शरदेंदू साहा, डॉ शोभा साहा, डॉ एके सिन्हा, दुमका से डॉ आरके सिंह, कोडरमा से डॉ संजीव कुमार झा, पलामू से डॉ विजय डुंगडुंग, डॉ अखिलेश कुमार सिन्हा, पलामू से डॉ कलानंद मिश्रा, पाकुड़ से डॉ मनोज गहलोत, जमशेदपुर से डॉ वीरेंद्र प्रसाद, डॉ दिलीप मांझी, डॉ डीएन सिंह, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ आरके राम, डॉ आरपी गुप्ता, डॉ जेवियर बाड़ा, डॉ यूएस सिंह, डॉ सुरेंद्र प्रसाद, डॉ उदय सिन्हा, डॉ विभा राय, रांची से डॉ मो सिराजुद्दीन, डॉ अनिल श्रीवास्तव, डॉ पीके सेनगुप्ता, डॉ जे मुंडू, डॉ बैजनाथ शरण, आरएन सिंह, गढ़वा से डॉ इंदेश्वर तिवारी, डॉ बिंदेश्वर रजक और देवघर से डॉ राजीव सिंह शामिल हैं।

    coronavirus cases Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज का राशिफल :
    Next Article राँची वैक्सिनेसन अपडेट: 29 तथा 30 मई के लिए राँचीवासी आज बुक कर सकते हैं स्लोट

    Related Posts

    गिरिडीह

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025
    झारखंड

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025
    जमशेदपुर

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025
    Latest Posts

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025

    जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…

    July 26, 2025

    शिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.