Joharlive Team
रांची: कोविड ड्यूटी में 40 साल से कम उम्र के पुलिसकर्मियों की तैनाती संक्रमित वाले इलाकों में होगी। राजधानी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसएसपी ने निर्देश जारी किया है। रांची पुलिस के तरफ से एक डाटा भी तैयार किया गया है, कि राजधानी के किन इलाकों में संक्रमितों संख्या अधिक है।
रांची में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है, जो शारीरिक रूप से दक्ष हैं और कोरोना का दोनों टीका ले चुके हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने में बेहतर इम्यूनिटी की जरूरत होती है. ऐसे में युवा पुलिसकर्मियों को तैयार किया जाएगा, ताकि संक्रमण होने पर भी वह उससे लड़ सकें और खतरा कम हो। ब्लड प्रेशर, डायबिटिज से ग्रस्त पुलिसकर्मियों को भी कोविड ड्यूटी में तैनात नहीं किया जाएगा। वहीं संक्रमित क्षेत्र में 14 दिन की तैनाती पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों को हटाकर नए पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इसके बाद उन्हें क्वॉरेंटीन किया जाएगा। सभी थानों में ड्रॉप बॉक्स और सेनेटाइजर की व्यवस्था पहले से ही कर दी गई है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से सभी पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है, कि वह किसी भी शख्स से सीधे संपर्क में आने से बचें। वर्तमान समय में रांची के अरगोड़ा, कांके और बरियातू थाना के पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं।
डीजीपी समेत कई आईपीएस अधिकारी संक्रमित
राज्य पुलिस के डीजीपी नीरज सिन्हा, आईजी प्रोविजन प्रभात कुमार, कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम बकारिव, लातेहार एसपी प्रशांत आनंद भी कोरोना संक्रमित हैं. वहीं तकरीबन एक हफ्ते पहले ही एसपी साहिबगंज अनुरंजन किस्पोट्टा कोरोना से ठीक हुए हैं। संक्रमित पुलिस अधिकारी होम आइसोलेशन में हैं। कई अधिकारियों ने भी कारोना वैक्सीन ली थी।
150 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित
वर्तमान में राज्य में 150 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हैं. सर्वाधिक संक्रमित पुलिसकर्मी स्पेशल ब्रांच मुख्यालय से हैं। जगुआर, जैप, आईआरबी बटालियनों में भी पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। संक्रमित पुलिसकर्मियों के लिए आइसोलेशन सेंटर भी बनाए गए हैं।
रांची: कोविड ड्यूटी में 40 से कम उम्र के पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती, कई जवान हो चुके हैं संक्रमित
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

