Joharlive Team
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मधुपुर विधानसभा उप चुनाव प्रचार में लगातार पांच-छह दिनों से व्यस्त रहने के बाद विपक्षी दलों के हमले पर बुधवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें, वे स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है।
मुख्यमंत्री ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा, “कृपया अफ़वाहों पर ध्यान ना दें। मैं लगातार हर वक्त राज्य के अधिकारियों से सम्पर्क में हूँ और पूरे राज्य की स्थिति पर नज़र रखते हुए ज़रूरी निर्देश दे रहा हूँ। कोरोना की स्थिति विकट अवश्य है, पर पिछले साल की तरह हम अपने सीमित संसाधनों के बावजूद हम आप सबको बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य ज़रूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। कहीं यदि थोड़ी परेशानी हुई हो आपको तो इसके लिए क्षमा चाहूंगा पर साथ ही आपको विश्वास दिलाना चाहूँगा कि मैं और आपकी सरकार आपके साथ हर एक सुख-दुःख में खड़े है। संघर्ष की बेला में आपको भी अत्यंत सतर्क रहना है। बिना मास्क और ज़रूरी कार्य के अपने घरों से बाहर नहीं निकले। कोरोना से बचने के लिए जारी हर दिशा निर्देश का पालन करें।”
श्री सोरेन ने आगे लिखा, “विपक्ष के साथियों से कहना चाहूंगा की कृपया अपना राजनीतिक मतलब साधने राज्य के लिए भय का माहौल ना बनाएँ। जैसे बंगाल देश का हिस्सा है वैसे ही मधुपुर झारखण्ड का हिस्सा है और चुनाव आयोग के आदेश और केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन कर ही चुनाव हो रहे है।”
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि अपने और अपनों की सुरक्षा के लिए सिफ जरूरत पड़ने पर ही मास्क पहन घर से निकलें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ पर विशेष नजर रखें।
राजनीतिक हित साधने के लिए राज्य में भय का माहौल ना बनाये विपक्ष : हेमंत
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

