Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 12:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार: दूल्हे का किसी और से था प्रेम संबंध, शादी से पहले ही कर दी होने वाली दुल्हन की हत्या
    बिहार

    बिहार: दूल्हे का किसी और से था प्रेम संबंध, शादी से पहले ही कर दी होने वाली दुल्हन की हत्या

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र में हत्या का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में एक 19 साल की लड़की का शव बरामद किया गया है। लड़की के परिजन हत्या का आरोप उसी लड़के पर लगा रहे हैं, जिसकी मृतका दुल्हन बनने वाली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि थरथरी थाना इलाके के द्वारिकाबिगहा गांव में सुबह एक लड़की का सिरकटा शव बरामद किया गया है। हत्या के बाद बदमाशों ने उसके शव को गेहूं के भूसे में छिपा दिया था। मृतका की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में की गई है।

    मृतका के परिजनों का आरोप है कि खुशबू की शादी नूरसराय थाना क्षेत्र के नीररपुर गांव निवासी आजाद कुमार से तय हुई थी। आरोप है कि सुबह आजाद ने अपनी होने वाली दुल्हन खुशबू को मिलने के लिए बुलाया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी।

    इस बीच, लड़की का शव भूसे में देखा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

    परिजनों ने कहा कि उसकी हत्या उसके भावी दूल्हे के अन्यत्र प्रेम संबंध में हुई है। परिजनों का दावा है कि आजाद का किसी और लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसने इस हत्या को अंजाम दिया। परिजनों ने बताया कि आजाद अक्सर खुशबू को मिलने के लिए बुलाता था।

    थरथरी के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा।

    Bihar news Crime news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,45,384 नए मामले सामने आए
    Next Article कोरोना पॉजिटिव होने पर आरएसएस प्रमुख भागवत अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    क्राइम

    वाहन चेकिंग में तीन युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर फरार

    May 31, 2026
    क्राइम

    पिता बना हैवान, डंडे से पीट-पीटकर 6 साल की बेटी की ले ली जान

    May 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    वाहन चेकिंग में तीन युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर फरार

    May 31, 2026

    पिता बना हैवान, डंडे से पीट-पीटकर 6 साल की बेटी की ले ली जान

    May 31, 2026

    भांजे से मिलने गए मामा की झाड़ियों में मिली लहूलुहान ला’श, सिर पर किए गए कई वार

    May 31, 2026

    अनियंत्रित हाइवा ने मचाई तबाही, पेड़ तोड़ घर में घुसा वाहन

    May 31, 2026

    तेज हवा और बारिश का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    May 31, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.