Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तेज हवा और बारिश का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
    झारखंड

    तेज हवा और बारिश का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 31, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी और बारिश ने कई जिलों में जनजीवन को प्रभावित किया। राजधानी रांची समेत कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे प्रभावित हुए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक राज्य में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

    डोरंडा बाजार में गिरा विशाल पेड़, घंटों बाधित रही बिजली

    रांची के डोरंडा बाजार में तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से इलाके की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक ठप रही। साथ ही सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से पेड़ को हटाने का काम किया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। मौसम की खराबी का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। रांची आने वाली चार उड़ानों को खराब मौसम के कारण कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। वहीं एक विमान की उड़ान रद्द कर दी गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

    कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

    पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। खूंटी में 19 मिमी, रांची में आठ मिमी और सिमडेगा में 37 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश धनबाद जिले के तोपचांची में हुई, जहां 77.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली।

    इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है। रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही वज्रपात और गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

    1 जून को भी रहेगा मौसम का असर

    मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रहेगा। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी संभावना है।

    2 और 3 जून को इन इलाकों में विशेष सतर्कता

    2 और 3 जून को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है। रांची, लोहरदगा और गुमला जिलों के अलावा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के लातेहार जिले में भी कुछ स्थानों पर तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी मौसम की चेतावनियों पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। फिलहाल अगले दो दिनों तक राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने के आसार हैं।

    Also Read : नामकुम, खेलगांव और रिम्स रोड इलाके में आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली, होगा मरम्मत कार्य

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामकुम, खेलगांव और रिम्स रोड इलाके में आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली, होगा मरम्मत कार्य
    Next Article अनियंत्रित हाइवा ने मचाई तबाही, पेड़ तोड़ घर में घुसा वाहन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.