Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 May, 2026 ♦ 4:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»राजस्थान: जेल कर्मचारियों की आंख में मिर्च पाउडर डालकर भागे 16 कैदी
    देश

    राजस्थान: जेल कर्मचारियों की आंख में मिर्च पाउडर डालकर भागे 16 कैदी

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जयपुर । बॉलीवुड फिल्म की तरह राजस्थान की जोधपुर जिले की फलौदी जेल में 16 कैदी जेल के कर्मचारियों की आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर भाग गए। जेल से निकलने के बाद फरार कैदियों ने जेल परिसर के बाहर पहले से पार्क की गई स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया। फलौदी जेल पहुंचे डीजी जेल राजीव दासोत ने आईएएनएस को बताया कि स्टॉफ के 4 लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और डिप्टी आईजी सुरेंद्र सिंह शेखावत को जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है।

    इस बीच पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि इस घटना के बाद बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर और नागौर समेत आसपास के जिलों की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। हालांकि यह खबर लिखे जाने तक कैदियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि भागने वाले कैदी तस्कर थे और ग्रामीण इलाके से अच्छी तरह से परिचित थे। ऐसी आशंका है कि वे शायद ग्रामीण इलाकों में चले गए हों।

    बता दें कि यह राज्य में जेल से भागने का दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले फरवरी 2010 में 23 कैदी चित्तौड़गढ़ की जिला जेल से भाग गए थे।

    वहीं फलौदी जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा कि ऐसा लगता है कि जेल से भागने की योजना बहुत ही सावधानी से बनाई गई थी। पुलिस जेल में तैनात गार्ड से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही जेल की ओर जाने वाली सड़क के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। फुटेज से पता चला है कि ये अक्सर दिन में बैरक के बगल की खुली जगह पर घूमते रहते थे।

    वहीं जेल से भागते समय कैदियों ने पहले गेट खोलने वाले कांस्टेबल को धक्का दिया। फिर वे केयर टेकर और उसके पास खड़े गार्ड के पास गए, उनकी आंखों में मिर्च और सब्जियों को धोने वाले सॉल्यूशन फेंक दिया। इसके बाद वे महिला गार्ड को एक तरफ धकेलकर भाग निकले।

    जोधपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैदियों के भागने पर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “राज्य में जिस तरह कानून और व्यवस्था बिगड़ रही है, वैसे ही जेलों में भी सुरक्षा कमजोर होते दिख रही है। शुक्र है कि सरकार के पास हमारे पड़ोसी देशों से जुड़ी सीमाओं को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी नहीं है। वरना राजस्थान सरकार उसमें नाकामयाब होने में भी दुनिया में शीर्ष पर होती। “

    बता दें कि राजस्थान पुलिस ने हाल ही में ऑपरेशन फ्लश आउट शुरू किया था जिसमें कैदियों से फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए थे। साथ ही 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों को कैदियों के साथ उनकी कथित करीबी के चलते निलंबित कर दिया गया था।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएफपीआई ने वित्त वर्ष 2020-21 में 2.74 लाख करोड़ का निवेश किया
    Next Article बिहार : बेगूसराय मंडल कारा के एंबुलेंस चालक की हत्या

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में मौसम का डबल अटैक : कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

    May 24, 2026
    कोर्ट की खबरें

    नर्सिंग स्टाफ से यौन उत्पीड़न मामला : DAV स्कूल के पूर्व प्राचार्य को तीन साल की सजा

    May 22, 2026
    कोर्ट की खबरें

    रांची जेल कांड : हाईकोर्ट ने दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

    May 22, 2026
    Latest Posts

    BSNL ऑफिस के पास पलटी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर जख्मी

    May 24, 2026

    12 घंटे ब्लैकआउट से झरिया में फूटा गुस्सा, बिजली स्टेशन का घेराव

    May 24, 2026

    सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं : बाबूलाल मरांडी

    May 24, 2026

    हजारीबाग पुलिस ने चलाया नो पार्किंग के खिलाफ जागरूकता अभियान, दो दिन बाद कटेगा चालान

    May 24, 2026

    सिमडेगा में 44 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    May 24, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.