Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाहुबली मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में लेकर रोपड़ जेल से बांदा रवाना हुई उत्तर प्रदेश पुलिस, रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों में अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    बाहुबली मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में लेकर रोपड़ जेल से बांदा रवाना हुई उत्तर प्रदेश पुलिस, रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों में अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2021No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बांदा। पंजाब की रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर UP पुलिस बांदा जेल के लिए निकल चुकी है। आज 26 माह बाद मुख्तार की वापसी हो रही है। इससे पहले बांदा पुलिस उसे हिरासत में लेने के लिए पंजाब की रोपड़ जेल पहुंची। टीम के साथ एंबुलेंस और डॉक्टर भी हैं। जेल के बाहर बैरिकेडिंग की गई थी।

    इससे पहले मुख्तार का कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू की गई है। हैंडओवर के बाद करीब 16 घंटे में मुख्तार को लेकर 882 किमी तय कर टीम बांदा पहुंचेगी। मुख्तार की पत्नी आफशां अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर अपने पति का हाल विकास दुबे जैसा होने की आशंका जताई है। उन्होंने वीडियोग्राफी कराने और केंद्रीय बल लगाने की मांग की है।

    आफशां ने अपनी याचिका में कहा कि माफिया डॉन बृजेश सिंह बेहद प्रभावशाली है। वह मुख्तार अंसारी को मारने की साजिश रच रहा है। उनका कहना है कि मुख्तार के खिलाफ चल रहे मामलों को फेयर तरीके से चलाया जाना चाहिए। अगर राजनीतिक बदले में कोई कार्रवाई की जाती है तो वह सही नहीं होगा। अफशां ने इस सिलसिले में राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा था।

    यूपी पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि वह किस रूट से मुख्तार को लाएगी। उसका कहना है कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है। बता दें कि 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को UP की जेल वापस भेजने का आदेश दिया था।

    ADG प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश को मुख्तार अंसारी को पंजाब से बांदा जेल लाने की जिम्मेदारी दी गई है। अंसारी को सड़क के रास्ते ही बांदा जेल शिफ्ट किया जाएगा। सोमवार को बांदा पुलिस लाइन से चित्रकूट धाम मंडल के करीब 100 जवानों को पंजाब रवाना किया गया था। 20 से अधिक पुलिस की गाड़ियों के काफिले में वज्र वाहन और एम्बुलेंस भी शामिल हैं।

    टीम में एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, छह सब इंस्पेक्टर, 20 हेड कांस्टेबल, 30 कांस्टेबल और एक कंपनी PAC के जवान हैं। पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य हाइटेक सुविधाओं के साथ रवाना हुए। एम्बुलेंस में जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर एसडी त्रिपाठी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रवाना हुई थी। यह टीम आज सुबह 4 बजे रोपड़ की रूपनगर पुलिस लाइन पहुंची थी।

    मुख्तार के बड़े भाई ने जेल में षडयंत्र की आशंका जताई

    मुख्तार के बड़े भाई और गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने आशंका जताई है कि उत्तर प्रदेश की जेल में रखे जाने पर मुख्तार अंसारी के साथ कोई षडयंत्र रचा जा सकता है। अफजाल अंसारी ने इसके खिलाफ कोर्ट जाने के संकेत दिए हैं। कहा कि जब राज्य सरकार द्वारा ही सुरक्षा पर संकट पैदा किया जा रहा है तो न्यायपालिका की शरण में जाने के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचता है।

    मुख्तार अंसारी को क्यों लाया गया था पंजाब?

    8 जनवरी 2019 को मोहाली के एक बड़े बिल्डर की शिकायत पर वहां की पुलिस ने अंसारी के खिलाफ 10 करोड़ की फिरौती मांगने का केस दर्ज किया था। 12 जनवरी को प्रोडक्शन वारंट हासिल करने के लिए पुलिस कोर्ट पहुंची। 21 जनवरी 2019 को मोहाली पुलिस मुख्तार अंसारी को प्रोडक्शन वारंट पर उत्तर प्रदेश से मोहाली ले आई। 22 जनवरी को कोर्ट ने उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया। 24 जनवरी को उसे न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेज दिया गया।

    8 बार लौटी UP पुलिस

    2 साल में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम 8 बार अंसारी को लेने पंजाब गई, लेकिन हर बार सेहत, सुरक्षा और कोरोना का कारण बताकर पंजाब पुलिस ने सौंपने से इनकार कर दिया। पंजाब पुलिस डॉक्टर की सलाह का हवाला देती रही कि अंसारी को डिप्रेशन, शुगर, रीढ़ की बीमारियां हैं। ऐसे में उसे कहीं और शिफ्ट करना ठीक नहीं है। कानपुर में बिकरु कांड के आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अंसारी ने जान का खतरा बताया था, उसने पत्र लिखकर आशंका जताई थी कि जैसे दुबे की जीप पलट गई और जान चली गई, ऐसे मेरी भी जा सकती है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल में बीजेपी की ऐसी लहर चल रही है जिसने दीदी के गुंडों, भय को किनारे लगा दिया: मोदी
    Next Article चतरा में 435 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.