AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड: कोडरमा में हाइवा और ऑटो की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत, चालक गंभीर

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हाइवा और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

दुर्घटना कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के पास हुई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

शादी समारोह से लौट रहे थे ऑटो सवार

 

मिली जानकारी के अनुसार, रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित नूरी मस्जिद निवासी अकबर अली शुक्रवार को डोमचांच के रायडीह में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे. शनिवार सुबह वह ऑटो से वापस लौट रहे थे. ऑटो में तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह निवासी चालक मोहम्मद सलीम भी मौजूद थे. रास्ते में डोमचांच क्षेत्र के फुलवरिया रामनगर निवासी जीवन मेहता भी ऑटो में सवार हो गए.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

इसी दौरान नवलशाही की ओर से डोमचांच जा रहे एक हाइवा ने रायडीह मोड़ के पास ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया गया. यहां इलाज के दौरान अकबर अली और जीवन मेहता की मौत हो गई. वहीं, ऑटो चालक मोहम्मद सलीम की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे में दो की मौत

हादसे में दो लोगों की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read: परिसीमन बिल के खिलाफ INDIA गठबंधन की बैठक, कांग्रेस बोली- बीजेपी का एजेंडा देश को बांटना

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More