AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 रांची में एम्स और अहमदाबाद के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से मिला चेंबर का प्रतिनिधिमंडल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो 

झारखंड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और रेल कनेक्टिविटी को लेकर झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने केंद्र सरकार के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं. चेंबर के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर रांची में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना और अहमदाबाद-रांची के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का आग्रह किया.

प्रतिनिधिमंडल ने अहमदाबाद के लिए सुपरफास्ट या अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की. इसपर चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि गुजरात और झारखंड के बीच सीधी रेल सेवा नहीं होने से व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चेंबर अध्यक्ष ने अहमदाबाद और रांची के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने के लिए संभावित मार्ग का सुझाव भी दिया. इसके तहत छायापुरी, उज्जैन, भोपाल, कटनी, सिंगरौली, चोपन, डाल्टनगंज और लोहरदगा होते हुए ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा गया.

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि इस रेल सेवा के शुरू होने से झारखंड और गुजरात के बीच व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा विद्यार्थियों, मरीजों और अन्य यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

रांची में एम्स की स्थापना से मरीजों को मिलेगी सुविधा

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रांची में एम्स स्थापित करने की मांग भी उठायी. चेंबर सदस्यों ने कहा कि झारखंड में एम्स बनने से राज्य के विभिन्न जिलों के मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी. इसका लाभ पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी मिलेगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है. रांची में एम्स की स्थापना होने से दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम होगी और मरीजों को अपने राज्य में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी.

प्रतिनिधिमंडल ने रांची के खेलगांव की मौजूदा स्थिति पर भी चिंता जतायी. उन्होंने खेलगांव की जर्जर स्थिति का आकलन करने के लिए विशेष कमेटी गठित करने का आग्रह किया.

चेंबर की ओर से खेलगांव परिसर का सर्वेक्षण कराने, जरूरी मरम्मत और नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गयी. प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि खेलगांव को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों के अनुकूल बनाने के लिए ठोस पहल जरूरी है. इस मुलाकात में चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल के साथ अमित शर्मा, पूजा ढाढा और नवजोत अलंग शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read : झारखंड : होटवार जेल से यौनाचार कांड के पीड़ित को जान से मारने की धमकी, बाबूलाल मरांडी ने हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
joharlive Network
मुस्कान चौधरी जोहारलाइव में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं. इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साल 2022 में पत्रकारिता में स्नातक और साल 2025 में इग्नू (IGNOU) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की. इसके बाद कोहरामलाइव, आस्था मीडिया प्रकाशन और दैनिक जागरण iNext में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. इनकी रुचि सिनेमा, सम-सामयिक विषयों में अधिक है. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More