AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एसआईआर के नाम पर गरीबों और आदिवासियों को परेशान करना बंद करे निर्वाचन आयोग : विनोद पांडेय

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया और केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर गरीबों, आदिवासियों, मूलवासियों, अल्पसंख्यकों, प्रवासी मजदूरों, महिलाओं और बुजुर्गों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है. वहीं, एमएमडीआर संशोधन कानून झारखंड के आर्थिक हितों और राज्य के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने वाला कदम है.

विनोद पांडेय ने कहा कि एसआईआर के दौरान आम नागरिकों से ऐसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जिन्हें ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों के लिए जुटाना बेहद मुश्किल है. नाम की वर्तनी, जन्मतिथि और माता-पिता के दस्तावेजों में मामूली अंतर के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. प्रवासी मजदूरों और दूसरे राज्यों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करना भी चुनौती बन गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दस्तावेजों की कमी के आधार पर किसी गरीब, आदिवासी या मजदूर को उसके मताधिकार से वंचित किया जा सकता है?

उन्होंने कहा कि झारखंड में करीब 2.64 करोड़ मतदाताओं के मुकाबले प्रारूप मतदाता सूची में केवल 2.21 करोड़ नाम शामिल होना और बड़ी संख्या में लोगों को नोटिस जारी किया जाना गंभीर चिंता का विषय है. लोकतंत्र में मताधिकार की रक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए. निर्वाचन आयोग को आम नागरिकों की व्यावहारिक कठिनाइयों को समझते हुए ऐसी प्रक्रिया अपनानी चाहिए, जिससे कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न हो.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एमएमडीआर संशोधन कानून पर निशाना साधते हुए पांडेय ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, लेकिन खनन से होने वाले प्रदूषण, विस्थापन और पर्यावरणीय नुकसान का खामियाजा राज्य के लोगों को भुगतना पड़ता है. ऐसे में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और स्थानीय जनता के कल्याण के लिए राज्य को मिलने वाले वित्तीय संसाधनों को कमजोर करना झारखंड के साथ अन्याय है.

उन्होंने बताया कि खनिज सेस से राज्य को वर्ष 2024-25 में करीब 1,379 करोड़ रुपये और 2025-26 में 7,489 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. चालू वित्त वर्ष में 19 नवंबर तक 7,628 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हो चुकी है. उन्होंने आशंका जताई कि एमएमडीआर संशोधन अधिनियम से झारखंड को सालाना करीब 13 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. इसका प्रतिकूल असर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला कल्याण और खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर पड़ेगा.

विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड केवल खनिज संपदा का भंडार नहीं है, बल्कि यहां के करोड़ों लोगों की आजीविका, अधिकार और भविष्य इससे जुड़े हैं. जल, जंगल, जमीन और खनिज पर झारखंड के लोगों का अधिकार सर्वोपरि है. राज्य के आर्थिक हितों और आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
joharlive Network
मुस्कान चौधरी जोहारलाइव में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं. इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साल 2022 में पत्रकारिता में स्नातक और साल 2025 में इग्नू (IGNOU) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की. इसके बाद कोहरामलाइव, आस्था मीडिया प्रकाशन और दैनिक जागरण iNext में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. इनकी रुचि सिनेमा, सम-सामयिक विषयों में अधिक है. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More