जोहार लाइव ब्यूरो
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा में दूसरे दिन सैकड़ों लोग शामिल हुए. खूंटी से रांची तक निकाली गई इस पदयात्रा में जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया गया.
पदयात्रा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, रामकुमार पाहन और शिवशंकर उरांव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पदयात्रा में भाग लेकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को याद किया. आयोजकों के अनुसार, इस पदयात्रा का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान के संदेश को आगे बढ़ाना है.
Also Read : दिल्ली के भारत मंडपम में दिखी झारखंड की कला-संस्कृति की झलक, CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन





