Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 2:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तालाबों की घटती संख्या पर हाई कोर्ट गंभीर, नगर सचिव, स्वास्थ्य सचिव और आरएमसी के कमिश्नर तलब
    जोहार ब्रेकिंग

    तालाबों की घटती संख्या पर हाई कोर्ट गंभीर, नगर सचिव, स्वास्थ्य सचिव और आरएमसी के कमिश्नर तलब

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी में तालाबों की घटती संख्या पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के उपरांत राज्य सरकार को मामले में विस्तृत जवाब पेश करने को कहा है। जवाब में उन्हें यह बताने को कहा है कि राजधानी में वर्ष 1929 के सर्वे के अनुसार कितने तालाब और डैम का जल क्षेत्र था? वर्तमान में कितना जल क्षेत्र बचा हुआ है? कितने पर अतिक्रमण किया गया? कितने तालाब बचे हुए हैं? अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के पेयजल स्वच्छता सचिव, नगर विकास सचिव और आरएमसी के आयुक्त को हाजिर होकर जवाब पेश करने को कहा है।

    झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में राज्य के जल क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त करने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान रांची नगर निगम की ओर से जवाब पेश किया गया। अदालत ने राज्य सरकार और नगर निगम के जवाब पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए फिर से जवाब पेश करने को कहा है। इसके साथ ही अगली सुनवाई में नगर विकास सचिव, पेयजल स्वच्छता सचिव और रांची नगर निगम के आयुक्त को भी हाजिर रहने को कहा है. ताकि अदालत की ओर से पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब मिल सके।

    हाई कोर्ट ने पूर्व में राज्य सरकार और रांची नगर निगम को मामले में जवाब पेश करने को कहा था। उसी आदेश के आलोक में राज्य सरकार और नगर निगम की ओर से जवाब पेश किया गया था। सरकार और नगर निगम के जवाब पर अदालत ने असंतुष्टि जताते हुए फिर से जवाब पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।

    Jharkhand high court Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : 70 वर्षीय बुजुर्ग 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
    Next Article चतरा में ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक, लगाया भू-माफिया को अवैध कब्जा दिलाने का आरोप

    Related Posts

    जमशेदपुर

    हाथी के आतंक से युवक की मौ’त, वन विभाग पर उठे सवाल…

    June 16, 2025
    जमशेदपुर

    गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक

    June 16, 2025
    कोर्ट की खबरें

    जमीन घोटाला : चार रजिस्ट्री अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

    June 16, 2025
    Latest Posts

    हाथी के आतंक से युवक की मौ’त, वन विभाग पर उठे सवाल…

    June 16, 2025

    गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक

    June 16, 2025

    हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी

    June 16, 2025

    जमीन घोटाला : चार रजिस्ट्री अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

    June 16, 2025

    दो चरणों में होगी जातीय जनगणना, अधिसूचना जारी

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.