Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jul, 2025 ♦ 6:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : भागलपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गये, चार गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : भागलपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गये, चार गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह पुलिस और अपराधी के बीच हुयी मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गये तथा चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
    भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि रानी दियारा के समीप कुछ अपराधी फसल लूट की योजना को अंजाम देने के इरादे से जमा हुये है।

    इसी आधार पर विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दो अपराधी मारे गये। मृतक दोनों अपराधियों ने भागलपुर, नवगछिया और कटिहार जिले के दियारा इलाकों में आंतक मचाया हुआ था। वे लोगों से फसल लूट के अलावा किसानों से रंगदारी भी मांगते थे।


    श्री कुमार ने बताया कि मृतक अपराधियों की पहचान 50 हजार का इनामी चंद्रशेखर कापरी और मनोहर मंडल के रूप में की गयी है। मौके से पुलिस ने चार अपराधी जगमोहन मंडल,जयकांत मंडल, चंद्रिका मंडल और गणेश मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चार राइफल, एक बंदूक , एक देशी कट्टा और 63 कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में सड़क हादसे में महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने कांटा टोली किया जाम
    Next Article लातेहार में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई, 2 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ई-रिक्शा चालक से लूटकांड में तीन गिरफ्तार, हाथ-पैर बांध दिया था वारदात को अंजाम

    July 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, करने वाला था कांड

    July 28, 2025
    बिहार

    बोलेरो की टक्कर से एक कांवरिया की मौ’त, दूसरे की हालत नाजुक

    July 28, 2025
    Latest Posts

    ई-रिक्शा चालक से लूटकांड में तीन गिरफ्तार, हाथ-पैर बांध दिया था वारदात को अंजाम

    July 28, 2025

    ऑपरेशन महादेव में तीन आतंकी ढेर, M4 कार्बाइन, AK-47 और 17 राइफल ग्रेनेड बरामद

    July 28, 2025

    रांची में लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, करने वाला था कांड

    July 28, 2025

    बोलेरो की टक्कर से एक कांवरिया की मौ’त, दूसरे की हालत नाजुक

    July 28, 2025

    मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धराया, पहले भी कई नेताओं को धमका चुका है फोन पर

    July 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.