Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में
    Uncategorized

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 13, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CJP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर 13 अक्टूबर की सुबह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इनमें पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका भी शामिल हैं. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के मुताबिक, अजिंक्य शिंदे समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है.

    दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, जंतर-मंतर इलाके में विरोध प्रदर्शन और सभा करने की अनुमति नहीं थी. इसके बावजूद CJP के नेता वहां पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. पार्टी की ओर से इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं.

    गौरतलब है कि इससे पहले CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया था. इसके बाद दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने और अच्छे आचरण की शर्त पर 50 हजार रुपये का जमानती बॉन्ड भरने के बाद रिहा किया था.

    अभिजीत दीपके ने एक्स पर जताया विरोध

    Cockroaches with the Tiranga sneaked into Jantar Mantar early this morning before they were picked up by Delhi Police.

    @AshutoshRanka, @SauravDassss, @AjinkyaCJP along with other team members have been detained.

    You cannot denotify the resistance, @narendramodi https://t.co/x7B40akCVO

    — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 13, 2026

    CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया. उन्होंने लिखा कि 13 अक्टूबर की सुबह पार्टी के सदस्य तिरंगा लेकर जंतर-मंतर के आसपास के प्रतिबंधित क्षेत्र में जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

    दीपके ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि आशुतोष रांका, सौरभ दास, अजिंक्य शिंदे और अन्य कार्यकर्ताओं को इस दौरान हिरासत में लिया गया. उन्होंने घटनास्थल के वीडियो फुटेज भी साझा किए हैं.

    वीडियो में कुछ लोग गेट पर चढ़ते और तिरंगा लेकर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, मौके पर भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के बीच पुलिसकर्मी कुछ लोगों को अपने साथ ले जाते नजर आ रहे हैं.

    तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचने और प्रदर्शन की कोशिश के बाद पुलिस ने CJP नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की. पार्टी के संस्थापक के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे शामिल हैं. हालांकि, सभी हिरासत में लिए गए लोगों की स्थिति और पुलिस की आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

    Also Read : जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    Ajinkya Shinde Ashutosh Ranka CJP Leaders Detained CJP News delhi news Delhi Police Action Jantar Mantar Protest national flag Saurabh Das
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं
    Next Article झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    Related Posts

    Uncategorized

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : दूरदर्शन के पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ मानहानि का केस, जानिये किसने किया केस

    September 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.