Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 12, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IIIT RAnchi
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी रांची के खेलगांव स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) में फर्स्ट ईयर के छात्र आदित्य की मौत के बाद विद्यार्थियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को भी छात्र कैंपस के बाहर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र की मौत के साथ-साथ संस्थान में बुनियादी सुविधाओं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

    बिहार के पूर्णिया निवासी आदित्य का शव शनिवार रात हॉस्टल के कमरे में मिला था. बताया गया कि रात करीब 11:30 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उसके दोस्तों ने दरवाजा खोला, तो वह अंदर मृत मिला. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से ही हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों में नाराजगी है.  

    एंबुलेंस और इलाज में देरी को लेकर सवाल

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि आदित्य को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी. विद्यार्थियों ने संस्थान की एंबुलेंस में ड्राइवर और ऑक्सीजन जैसी जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता पर सवाल उठाए हैं. छात्रों का दावा है कि समय पर एंबुलेंस और उचित चिकित्सा सहायता मिलती, तो आदित्य की जान बच सकती थी.

    एक छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि आदित्य की हालत बिगड़ने के दौरान मदद के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और वार्डन ने छात्रों को सीपीआर देने से रोका. छात्र संस्थान प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं.

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कल लाठीचार्ज के दौरान फर्स्ट ईयर के एक छात्र के सिर पर चोट लगी और खून भी निकला. छात्रों का कहना है कि कल उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उन पर लाठीचार्ज नहीं होगा, लेकिन आज पुलिस पूरी तैयारी के साथ आई है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर संस्थान के निदेशक और प्रशासन का रवैया नहीं बदला, तो उनका करियर पहले ही बर्बाद हो रहा है और वे अपना विरोध जारी रखेंगे. छात्रों ने निदेशक को हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. उनके मुताबिक, संस्थान की एंबुलेंस में न तो ऑक्सीजन की व्यवस्था है और न ही जरूरी मेडिकल सुविधाएं. छात्रों का दावा है कि आदित्य की हालत बिगड़ने के दौरान वह सांस ले रहा था और अगर समय पर ऑक्सीजन, सीपीआर और दूसरी जरूरी चिकित्सा सहायता मिल जाती, तो शायद उसकी जान बच सकती थी. उन्होंने कैंपस में लिफ्ट खराब होने समेत अन्य सुविधाओं की कमी का भी आरोप लगाया.

    खेलगांव थाना प्रभारी निर्भय कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में परीक्षा के दबाव के कारण आत्महत्या की आशंका जताई गई है. संस्थान में 8 अक्टूबर से परीक्षाएं शुरू हुई थीं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.

    संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा था कि छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

    फिलहाल, कैंपस के बाहर छात्रों का प्रदर्शन जारी है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि संस्थान प्रबंधन छात्रों की मांगों पर क्या कदम उठाता है और पुलिस की जांच में मौत को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं.

    Aditya Death Case Aditya Death Protest Ambulance Facility IIIT Campus Protest IIIT Ranchi IIIT Ranchi Latest News IIIT Ranchi Protest IIIT Ranchi Student Death Jharkhand Latest News Jharkhand news Khelgaon police station Medical Negligence Allegations ranchi news Ranchi Student News Student Protest student safety
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी
    Next Article एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026
    Latest Posts

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.