Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कोलकाता में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ठिकानों पर छापेमारी और जब्ती की है. यह कार्रवाई ‘मासआर्ट’ (Mahanirban Road Mass Art) सोसाइटी द्वारा दुर्गा पूजा ‘प्रीव्यू शो’ के आयोजन में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की गई है. इस मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्य मंत्री इंद्रनील सेन और अन्य सहयोगियों के आवासीय तथा कार्यालय परिसर निशाने पर रहे हैं.

    घोटालों के मुख्य बिंदु:

    यूनेस्को के नाम का गलत इस्तेमाल: आरोपियों ने 2022 से 2025 के बीच खुद को यूनेस्को-प्रायोजित संस्था बताकर जनता से भारी मात्रा में धन वसूला और उसका निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया.

    टिकटों की कमर्शियल बिक्री: कोलकाता के 24 चुनिंदा दुर्गा पूजा पंडालों में ‘प्रीव्यू शो’ के लिए आम जनता से 1,749 से 5,5549 रुपये तक के टिकट बेचे गए. अकेले 2023 और 2024 के दौरान एक लाख से अधिक टिकट जारी किए गए और पैसे को फर्जी खर्च दिखाकर या नकद निकालकर हड़प लिया गया.

    पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय के टेंडर में गड़बड़ी: जांच में यह भी सामने आया है कि इंद्रनील सेन के मंत्री कार्यकाल के दौरान, पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय से 85 करोड़ रुपये से अधिक के कई टेंडर उनके करीबी माने जाने वाले ध्रुवज्योति बोस और दिपेश रॉय के स्वामित्व वाली संस्थाओं को दिए गए.

    ममता बनर्जी को रॉयल्टी भुगतान का दावा: जांच के अनुसार, इंद्रनील सेन और उनकी स्वामित्व वाली कंपनी ‘M/s ऑक्टेव रिकॉर्ड्स’ के बैंक खातों में 3.8 करोड़ रुपये से अधिक जमा किए गए. इसके अलावा, ऑक्टेव रिकॉर्ड्स के खाते से बैंकिंग चैनलों के माध्यम से पश्चिम बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगभग 30 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए, जिसे इंद्रनील सेन ने रॉयल्टी के रूप में भुगतान किया जाना बताया है.

    इस मामले में कोलकाता पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत बोबाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर (भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत) के आधार पर ED ने अपनी जांच तेज कर दी है. छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण और दस्तावेजी साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं, और मामले में आगे की जांच जारी है.
    ममता बनर्जी को हेडिंग में कर सकते हैं.

    Also Read : दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर चर्चा

    durga puja ED कोलकाता पश्चिम बंगाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
    Next Article गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.