Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 29, 2026Updated:September 30, 2026No Comments3 Mins Read14
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) के तहत 10 राज्यों के लिए 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मंजूर की है. इसमें झारखंड को 58 करोड़ और बिहार को 114 करोड़ मिले हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नई दिल्ली में राज्यों के कृषि मंत्रियों को वित्तीय मंजूरी के पत्र सौंपे. इस मंजूरी में पश्चिम बंगाल को 290 करोड़, हरियाणा को 198 करोड़ और छत्तीसगढ़ को 181 करोड़ मिले हैं.

    धान के बाद खाली खेतों में दाल की खेती पर जोर

    रबी सीजन शुरू होने के साथ केंद्र ने पूर्वी भारत के उन इलाकों में दाल की खेती बढ़ाने पर जोर दिया है, जहां धान की कटाई के बाद खेत खाली रह जाते हैं. इसमें झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को खास तौर पर शामिल किया गया है.

    कृषि मंत्री ने राज्यों से कहा कि रबी फसलों की योजना बनाते समय मिट्टी में मौजूद नमी और पानी की उपलब्धता का ध्यान रखा जाए. धान के बाद खाली रहने वाले खेतों में दाल की खेती को बढ़ावा देने से किसानों को एक अतिरिक्त फसल लेने का मौका मिल सकता है.

    मिट्टी की सेहत पर फोकस, 22 अक्टूबर से खेत बचाओ अभियान

    केंद्र सरकार 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाएगी. इस अभियान में मिट्टी की सेहत, सॉयल हेल्थ कार्ड के इस्तेमाल और खाद के संतुलित उपयोग पर जोर दिया जाएगा.

    शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों से नकली खाद, नकली बीज और घटिया कीटनाशकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा. उनका कहना है कि खेती में बेहतर उत्पादन के लिए मिट्टी की जरूरत के हिसाब से खाद और दूसरी कृषि सामग्री का इस्तेमाल जरूरी है.

    कृषि योजनाओं की निगरानी के लिए केंद्र और राज्यों के बीच हर महीने वर्चुअल समीक्षा बैठक भी होगी. इसके अलावा कृषि मंत्रियों और सचिवों के साथ राज्य कृषि विश्वविद्यालय, आईसीएआर संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र, आत्मा और किसान उत्पादक संगठनों को जोड़कर ‘स्टेट एग्रीकल्चर टीम’ बनाई जाएगी. जिला स्तर पर भी हर महीने योजनाओं की समीक्षा होगी.

    तुअर, उड़द और मसूर की MSP पर 100 फीसदी खरीद

    केंद्र ने तुअर, उड़द और मसूर की न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर 100 फीसदी सरकारी खरीद की व्यवस्था करने की बात कही है. सरकार के मुताबिक किसानों को खरीद के बाद भुगतान 48 घंटे के भीतर करने की व्यवस्था की जाएगी.

    इसके साथ ही फसल कटने के बाद उसके भंडारण और बिक्री की व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है. वैज्ञानिक वेयरहाउसिंग और बेहतर मार्केटिंग सिस्टम के जरिए किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाने की कोशिश की जाएगी. केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय मुक्त व्यापार समझौतों यानी FTA के जरिए भारतीय कृषि उत्पादों के लिए विदेशी बाजार बढ़ाने की बात भी कही है.

    Also Read : ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शिल्पी नेहा तिर्की शिवराज चौहान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
    Next Article कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.