Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 28, 2026Updated:September 28, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जिला प्रशासन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मैच के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण को लेकर सोमवार को जिला समाहरणालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की.

    बैठक में प्रशासन, पुलिस और जेएससीए के अधिकारियों ने मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, दर्शकों की एंट्री और स्टेडियम के आसपास भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दर्शकों को निर्धारित गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा. सभी दर्शकों को कतारबद्ध तरीके से स्टेडियम में प्रवेश कराया जाएगा.

    जिला प्रशासन ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे गेट खुलने से पहले स्टेडियम पहुंचें और निर्धारित स्थान पर कतार में लगें, ताकि एंट्री के दौरान किसी तरह की परेशानी या अव्यवस्था न हो.

    बिना टिकट वालों पर रहेगी नजर

    संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने स्टेडियम के आसपास बिना टिकट वाले लोगों की भीड़ को रोकने के निर्देश दिए हैं. खास तौर पर दोपहर 3 बजे एंट्री शुरू होने से पहले स्टेडियम के आसपास बिना टिकट दर्शकों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा.

    प्रशासन का कहना है कि इससे मैच के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी. दर्शकों से स्टेडियम में किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तु नहीं लाने की अपील की गई है. सुरक्षा जांच के बाद ही दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा. इसके साथ ही पूरे स्टेडियम परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं.

    Also Read : ”निर्भया कांड से तुलना से खुद को रोक नहीं सकते”, दिल्ली-NCR रेप केस पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    ट्रैफिक व्यवस्था पर भी रहेगा फोकस

    मैच के दौरान रांची में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है. प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को व्यापक ट्रैफिक प्लान और प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

    शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सिर्फ निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को देने को कहा गया है.

    विभागों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश

    डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी संबंधित विभागों और जेएससीए पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. प्रशासन का लक्ष्य मैच को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है.

    बैठक में वरीय एसपी राकेश रंजन, एडीएम धनंजय, एसडीओ सदर कुमार रजत, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ट्रेनी आईएएस आस्था शरण समेत जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय और सचिव सौरभ तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

    Also Read : झारखंड : सालों से बंद बेकन फैक्ट्री में फिर दौड़ेगी रफ्तार, आधुनिक तकनीक से होगा कायाकल्प

    2nd T20 International cricket fans Cricket News India vs West Indies India vs West Indies Match India vs West Indies T20 India West Indies T20 Jharkhand news Jharkhand police JSCA JSCA International Stadium JSCA Stadium JSCA Stadium Ranchi Manjunath Bhajantri Match Security Ranchi administration Ranchi Cricket Match ranchi news Ranchi T20 Match Ranchi traffic t20 international T20 Match 2026 Team India West Indies cricket
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : सालों से बंद बेकन फैक्ट्री में फिर दौड़ेगी रफ्तार, आधुनिक तकनीक से होगा कायाकल्प
    Next Article जमानत पर बाहर आए ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया एक्शन प्लान

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026
    झारखंड

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोल इंडिया के बोनस का इंतजार, 10 साल में 54 हजार से 1.03 लाख हुआ भुगतान; झारखंड के बाजारों में फिर बरसेगी ‘पूजा की कमाई’

    September 28, 2026
    क्राइम

    जमानत पर बाहर आए ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया एक्शन प्लान

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : सालों से बंद बेकन फैक्ट्री में फिर दौड़ेगी रफ्तार, आधुनिक तकनीक से होगा कायाकल्प

    September 28, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026

    कोल इंडिया के बोनस का इंतजार, 10 साल में 54 हजार से 1.03 लाख हुआ भुगतान; झारखंड के बाजारों में फिर बरसेगी ‘पूजा की कमाई’

    September 28, 2026

    जमानत पर बाहर आए ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया एक्शन प्लान

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.