Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 26, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नेपाल के तराई इलाके में भारी बारिश के बाद बिहार में बाढ़ की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है. खासकर गंडक नदी के नदी बेसिन क्षेत्र में हो रही बारिश को देखते हुए सीमावर्ती और नदी से जुड़े जिलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं.

    मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में शनिवार को आपदा प्रबंधन विभाग में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ 18 जिलों के डीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े.

    बता दें, वर्तमान में बिहार के 15 जिले पहले से ही बाढ़ के चपेट में है औऱ इससे 50 लाख से अधिक लोग लोग प्रभावित हैं.

    इन जिलों में बढ़ाई गई निगरानी

    सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सारण, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है.

    प्रशासन को नदियों के जलस्तर और बहाव के साथ निचले इलाकों, तटबंधों, नदी किनारे बसे गांवों, पुल-पुलियों और संपर्क मार्गों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

    कोसी नदी के जलस्तर में फिलहाल गिरावट दर्ज की गई है. इसके बावजूद कोसी से जुड़े जिलों को सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि जलस्तर में अचानक बदलाव होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

    ये भी पढ़ें : बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    NDRF-SDRF को तैयार रहने के निर्देश

    संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को तैयार रहने को कहा गया है. जिलों में नाव, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण और राहत-बचाव के दूसरे जरूरी संसाधन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं.

    संभावित प्रभावित इलाकों में माइकिंग के जरिए लोगों को पहले से चेतावनी देने और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखने को कहा गया है.

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों को नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों और जनप्रतिनिधियों को स्थिति की सही जानकारी देने का निर्देश दिया है. सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और घबराने से बचने की अपील की है.

    जिला प्रशासन, पुलिस, जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा गया है. आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के टोल फ्री नंबर 1070 पर संपर्क किया जा सकता है.

    Also Read : बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    गंडक नदी नेपाल बिहार बाढ़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी
    Next Article 50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.