जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा में अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में गुरुवार को सारण (बिहार) के मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. जांच एजेंसी के अनुसार, मनु कुमार सिंह ने जेएसएससी-सीजीएल के कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया था. इनमें कई अभ्यर्थी सफल भी हुए हैं.
दो आरोपियों को रिमांड पर लिया गया
सीआईडी के मुताबिक, मामले में न्यायिक हिरासत में बंद दो अन्य आरोपियों को भी रिमांड पर लिया गया है. इनमें पलामू निवासी कुंदन कुमार और गिरिडीह निवासी समीर कुमार शामिल हैं. दोनों को रिमांड पर लेकर मामले में पूछताछ की जा रही है.
कई अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने का आरोप
जांच में सामने आया है कि मनु कुमार सिंह ने जेएसएससी-सीजीएलपरीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया. सीआईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि किन-किन अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया गया और इस पूरे नेटवर्क में मनु कुमार सिंह की भूमिका क्या थी. मामले में सफल अभ्यर्थियों की भूमिका और उनके चयन से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

