रांची के मोरहाबादी मैदान में एक बार फिर बाजार सजने वाला है. जेसीआई रांची के ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सोमवार को मोरहाबादी मैदान में भूमि पूजन के साथ आयोजन की शुरुआत की गई. इस साल एक्सपो का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक होगा.
जेसीआई रांची इस बार एक्सपो की 29वीं वर्षगांठ मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी मेले में देश-विदेश के अलग-अलग ब्रांड्स और कारोबार से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे. लोगों को खरीदारी के साथ अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स और सेवाओं को एक ही जगह देखने का मौका मिलेगा.
पूजा के साथ शुरू हुआ काम
भूमि पूजन के दौरान एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर सीए प्रशांत पाटोदिया ने पत्नी के साथ पूजा की. शहर के पुजारी श्याम सुंदर ने विधि-विधान से पूजा कराई. आयोजन सफल रहे, इसके लिए धरती माता और देवी-देवताओं से प्रार्थना की गई.
कई बड़े ब्रांड्स जुड़े
इस बार पंचरत्न स्काईलाइन एक्सपो का प्रिंसिपल स्पॉन्सर है. टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी भी आयोजन से जुड़े हैं. इसके अलावा होटल चाणक्य, मोशन, बुद्धा टोयोटा, श्री अलंकार, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, एनटीपीसी, आराध्या, अपना मार्ट, मी एंड मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम जैसे ब्रांड्स भी अलग-अलग पार्टनर के तौर पर जुड़े हैं.
तैयारियों में जुटी पूरी टीम
भूमि पूजन में जेसीआई रांची के पदाधिकारी और एक्सपो से जुड़े सदस्य मौजूद रहे. एक्सपो के संयोजक जेसी नवीन गड़ोदिया, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी और एक्सपो ट्रेजरर जेसी सीए दीपक पटेल समेत कई सदस्य शामिल हुए.
जेसी ऋषभ जालान और जेसी अनिमेश निखिल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने बताया कि भूमि पूजन के साथ अब एक्सपो को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

Also Read : FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

