Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड : धनबाद में दिनदहाड़े गूंजा गोली, गैंगस्टर फहीम खान का भाई सानु समेत तीन को लगी गोली
    क्राइम

    झारखंड : धनबाद में दिनदहाड़े गूंजा गोली, गैंगस्टर फहीम खान का भाई सानु समेत तीन को लगी गोली

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 21, 2026Updated:September 21, 2026No Comments2 Mins Read21
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/धनबाद : कोयला नगरी धनबाद के वासेपुर में एक बार फिर से गैंगवार की आशंका जतायी जा रही है. गैंगस्टर फहीम खान के भाई समेत दो लोगों को अपराधियों ने गोली मार दी. सोमवार की दोपहर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. गोली लगने से घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

    घायल लोगों में फहीम खान का भाई सानु खान, छपरा स्टोर के मालिक चंकी और एक महिला शामिल है. इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

    वहीं प्रत्यक्षदर्शी मो. अफरोज ने बताया कि बाइक सवार दो युवक आए थे. बाइक के पीछे पैठे युवक ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है. वारदात के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए.

    दिनदहाड़े अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

    जानकारी के अनुसार अपराधियों ने यह पूरी वारदात दिनदहाड़े वासेपुर के सबसे व्यस्ततम भुली मोड़ के पास अंजाम दिया है. गोलीबारी के घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, बरवाअड्डा थाना प्रभारी, बैंक मोड़ थाना प्रभारी और भुली ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए हैं.

    क्या कहना है सिटी एसपी का

    सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल तीनों घायलों का इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस ने वारदात को लेकर जांच तेज कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

    Also Read : TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    गैंगवार धनबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का पलटवार, बोले – मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जवाब जरूर मिलेगा
    Next Article बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    क्राइम

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026
    क्राइम

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.