Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव हुआ है, जानिये पूरी डिटेल्स
    जोहार ब्रेकिंग

    पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव हुआ है, जानिये पूरी डिटेल्स

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 18, 2026No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पासपोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अगर आप अपने बच्चे का पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे हैं या जल्द ही अपना पासपोर्ट बनवाने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की है. विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों और फीस में बदलाव किया है. नए बदलावों में बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी के साथ-साथ अलग-अलग कैटेगरी के पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाई गई है.

    विदेश मंत्रालय की ओर से 17 सितंबर 2026 को जारी नए नियम के मुताबिक, अब 15 साल या उससे कम उम्र के बच्चे को जारी किया जाने वाला 36 पेज का पासपोर्ट 5 साल या बच्चे के 18 साल की उम्र तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा.

    इस बदलाव को समझने के लिए एक उदाहरण लेते हैं. अगर किसी बच्चे की उम्र 15 साल है और वह पासपोर्ट बनवाता है, तो अब उसका पासपोर्ट 5 साल तक वैध रह सकता है, लेकिन अगर इस दौरान बच्चा 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैलिडिटी वहीं खत्म हो जाएगी. यानी अब बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी को 18 साल की उम्र के साथ जोड़ा गया है. वैलिडिटी खत्म होने के बाद बच्चे को नया पासपोर्ट बनवाना होगा.

    पासपोर्ट बनवाना अब महंगा

    वैलिडिटी में बदलाव के साथ पासपोर्ट की फीस में भी बढ़ोतरी की गई है. बच्चों के 36 पेज वाले पासपोर्ट की सामान्य फीस अब ₹1,750 होगी. पहले इसके लिए ₹1,000 देने पड़ते थे. वहीं, 36 पेज के बच्चे के तत्काल पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाई गई है. पहले जहां ₹3,000 फीस थी, अब इसके लिए ₹4,250 देने होंगे.

    वयस्कों के पासपोर्ट की फीस भी बढ़ी

    नए बदलाव सिर्फ बच्चों तक सीमित नहीं हैं. वयस्कों के पासपोर्ट की फीस में भी इजाफा किया गया है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब ₹2,500 देने होंगे. पहले इसकी फीस ₹1,500 थी. वहीं 36 पेज वाले तत्काल पासपोर्ट के लिएअब ₹5,000 फीस तय की गई है, जबकि पहले ₹3,500 देने पड़ते थे.

    60 पेज के लिए कितनी होगी फीस?

    अगर कोई 18 साल से ऊपर वाला व्यक्ति 60 पेज वाला पासपोर्ट बनवाता है कि तो उसे ₹3500 देने होंगे, जो पहले 2000 थे. वहीं 60 पेज वाले तत्काल पासपोर्ट की नई फीस ₹6000 होगी जो पहले सिर्फ ₹4000 थी. इसके अलावा डुप्लीकेट पासपोर्ट बनवाने की फीस में भी इजाफा किया गया है. इसे ₹5500 से बढ़ाकर ₹8500 कर दिया गया है.

    Also Read : 20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    Child Passport india news Indian passport MEA Ministry of External Affairs passport application Passport Fee Hike Passport Fees Passport New Guidelines Passport New Rules Passport News passport renewal Passport Rules passport update passport validity Tatkal Passport
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी
    Next Article Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    September 18, 2026
    क्राइम

    बिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    September 18, 2026
    Latest Posts

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026

    Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    September 18, 2026

    पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव हुआ है, जानिये पूरी डिटेल्स

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.