रांची: झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (JSCB) के सरायकेला शाखा से जुड़े कथित बड़े वित्तीय घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) रांची ने बड़ी कार्रवाई की है.
ईडी की टीम ने झारखंड और ओडिशा में कुल 7 ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई कर रही है. यह जांच कारोबारी संजय कुमार डालमिया और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों की कथित मिलीभगत से बैंक में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता से जुड़ी है. 4.14 करोड़ की कथित हेराफेरी जांच का केंद्र
इस मामले की पृष्ठभूमि में झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की सरायकेला शाखा से 4.14 करोड़ (4,14,30,000) की कथित गड़बड़ी का मामला है.
बैंक अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
मामले में आरोप केवल कारोबारी तक सीमित नहीं रहे है. जांच और अदालती रिकॉर्ड में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सतपथी समेत बैंक के अन्य अधिकारियों की कथित भूमिका का उल्लेख है. आरोप था कि बैंक खातों से रकम निकालकर डालमिया के ऋण खातों को कथित तौर पर रिकवरी दिखाते हुए बंद किया गया था.
Also Read : बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त

