Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जेपीएससी / जेएसएससी»जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 9, 2026No Comments5 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आनंद दत्त/किसलय शानू

    जेपीएससी की परीक्षा में कथित अनियमितता और परीक्षा से जुड़े काम को लेकर चल रही सीआईडी की जांच में धर्मेंद्र कुमार की भूमिका पर बड़ा खुलासा हुआ है. सीआईडी के आरंभिक जांच के बाद तैयार केस डायरी में जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से धर्मेंद्र का कनेक्शन, इनके लिए पैसा वसूली, वित्तीय लेन-देन और तकनीकी जांच में आरोपियों से कनेक्शन स्थापित हो गया है.

    सीआईडी के द्वारा केस में अनुसंधान के बाद तैयार रिकॉर्ड के अनुसार, सह-आरोपियों के बयानों में धर्मेंद्र कुमार का नाम सामने आया है. आरोप है कि वह जेपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन और टीडीपीएल कंपनी के बीच समन्वय का काम कर रहा था और चेयरमैन के लिए पैसे जुटाने में उनकी भूमिका थी. इसके अलावा जांच में मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, परीक्षा से जुड़े एडमिट कार्ड और एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की खरीद से जुड़े 50 हजार रुपये के कथित भुगतान का भी उल्लेख किया गया है.

    ये भी पढ़ें : जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले में धर्मेंद्र कुमार को कथित लेनदेन से जोड़ने वाली सामग्री को महत्वपूर्ण माना है. अदालत के सामने अभियोजन की ओर से कहा गया कि रामबीर सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर टीडीपीएल को परीक्षा संचालन का काम दिलाने में मदद की. यानी जांच एजेंसी के आरोपों के मुताबिक, धर्मेंद्र कुमार की भूमिका केवल परीक्षा प्रक्रिया के दौरान नहीं बल्कि टीडीपीएल को जेपीएससी से परीक्षा संबंधी काम दिलाने की प्रक्रिया में भी बताई जा रही है. यह बिंदु इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जांच का एक प्रमुख हिस्सा इस बात को लेकर है कि टीडीपीएल को जेपीएससी से परीक्षा संबंधी काम किस तरह मिला और इसमें किन लोगों की भूमिका थी.

    अभियोजन ने कोर्ट में सह-आरोपी अब्बास/अभय कुमार तिवारी के बयान का भी उल्लेख किया है. रिकॉर्ड के मुताबिक, अभियोजन का कहना है कि अब अभय तिवारी ने कथित तौर पर बताया कि जेपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन के लिए निर्धारित पैसे धर्मेंद्र कुमार के जरिए जमा किए जाते थे. हालांकि, ये बातें फिलहाल सह-आरोपियों के कथित बयान और जांच एजेंसी के दावे हैं. इनका अंतिम न्यायिक परीक्षण अभी बाकी है.

    ये भी पढ़ें : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास

    कोर्ट के रिकॉर्ड में सह-आरोपी अरुण कुमार के बयान का भी उल्लेख है. अभियोजन के अनुसार, अरुण कुमार ने धर्मेंद्र कुमार की कथित भूमिका को लेकर एक विशेष दावा किया है. इसमें जेपीएससी से परीक्षा संबंधी काम हासिल करने के बदले धर्मेंद्र कुमार के लिए 1 प्रतिशत कमीशन तय होने की बात कही गई है.

    सरकारी आवासीय कार्यालय से मिले 8 एडमिट कार्ड, बुलेट खरीद के साक्ष्य

    इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण बरामदगी में से एक जेपीएससी-एफआरओ मुख्य परीक्षा से जुड़े दस्तावेज बताए गए हैं. अभियोजन के मुताबिक, जिस आवासीय कार्यालय में धर्मेंद्र कुमार काम कर रहे थे, वहां तलाशी के दौरान एक अलमारी से आठ अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी मिली है. सीआईडी ने इस बरामदगी को परीक्षा संबंधी कथित अनियमितता से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण परिस्थितिजन्य साक्ष्य बताया है. अभियोजन का तर्क है कि परीक्षा से जुड़े ऐसे दस्तावेज उस स्थान से मिलना, जहां आरोपी काम करता था, जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण है.

    मामले में एक और वित्तीय कड़ी का उल्लेख कोर्ट में किया गया. अभियोजन के अनुसार, सह-आरोपी अभय कुमार तिवारी से जुड़े खाते से 50 हजार रुपये का भुगतान किया गया था. यह रकम कथित तौर पर धर्मेंद्र कुमार की पत्नी के नाम खरीदी गई रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल की खरीद से जुड़ी थी. सीआईडी इसे कथित वित्तीय संबंध के तौर पर देख रही है.

    मामले में केवल बयानों पर निर्भर रहने के बजाय सीआईडी ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया है. अभियोजन ने अदालत में कहा कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के विश्लेषण से रामबीर सिंह और धर्मेंद्र कुमार के बीच नियमित मोबाइल संपर्क सामने आया है. जांच एजेंसी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार की अन्य आरोपियों और मामले से जुड़े लोगों के साथ भी नियमित बातचीत हुई है. कोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक और वित्तीय साक्ष्यों की जांच अभी जारी रहने की बात कही गई है.

    ये भी पढ़ें : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    जांच एजेंसी का दावा है कि एक तरफ सह-आरोपियों के बयानों में धर्मेंद्र कुमार के जरिए पैसे इकट्ठा करने की बात कही गई, वहीं दूसरी तरफ एक सह-आरोपी से जुड़े खाते से उनकी पत्नी के नाम वाहन खरीद के लिए कथित भुगतान का रिकॉर्ड सामने आया है.

    इस मामले में सीआईडी की जांच अभी पूरी नहीं हुई है. अभियोजन ने कोर्ट को बताया कि फाइनेंशियल और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस को लेकर जांच जारी है. जांच एजेंसी बैंक खातों, भुगतान, मोबाइल रिकॉर्ड, डिजिटल डाटा और आरोपियों के बीच संपर्क की कड़ियों को आगे जोड़ने की कोशिश कर रही है.

    Also Read : जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    Johar @8 AM जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है
    Next Article कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.