गिरिडीह में आज झारखंड सरकार के मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई दी जाएगी. रविवार शाम करीब चार बजे गिरिडीह के नरसिंह घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर करीब 12 बजे रांची से गिरिडीह पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से बेहद मर्माहत हैं.
सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर है. 56 वर्षीय सोनू का रविवार तड़के निधन हुआ. उन्हें शनिवार देर रात अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के संकेत पाए. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई.
विधानसभा परिसर नहीं लाया जाएगा पार्थिव शरीर
अंतिम संस्कार की तैयारियां परिवार और प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई हैं. आधिकारिक जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे नरसिंह घाट पर अंतिम संस्कार होगा. सुदिव्य सोनू के पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर लाने की कोई योजना नहीं है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर करीब 12 बजे गिरिडीह पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई देंगे.
Also Read : झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, पद पर रहते जान गंवाने वाले तीसरे शिक्षा मंत्री

