Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम
    क्राइम

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read13
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आनंद दत्त/किसलय शानू

    जेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में धांधली की जांच में सीआइडी को पैसा वसूली से संबंधित नए तथ्य मिले हैं. सीआइडी को आरंभिक जांच के क्रम में पता चला है कि जेपीएससी के द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं को पास कराने के एवज में छात्रों से करीब 15 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है.

    जांच पूरी होने पर यह रकम काफी बढ़ सकती है. 15 करोड़ रुपए वसूली की जानकारी सीआईडी को गिरफ्तार आरोपियों के बयान, पूछताछ में आए तथ्य और छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेज के आधार पर मिले हैं.

    जांच के दौरान मनी ट्रेल के बारे पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. जिन लोगों ने पैसे दिये हैं, उनके बयान के आधार पर भी पूरे मामले का आगे सत्यापन किया जायेगा. इसके अलावा मनी ट्रेल से संबंधित साक्ष्य एकत्र करने के लिए मामले में सीआईडी बैंक से भी आगे पत्राचार कर जानकारी हासिल करने जा रही है.

    सीआईडी को इन परीक्षाओं में छात्रों से वसूली की मिली जानकारी

    सीआईडी को अब तक जांच के क्रम में जेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में करीब 400 लोगों की नियुक्ति सेटिंग या अवैध तरीके से होने की जानकारी मिली है.

    इसमें एसीएफ, एफआरओ में 100 परीक्षार्थी, 14वीं जेपीएससी में 100, जेपीएससी बैकलॉग में 100 के अलावा 11-13वीं जेपीएससी सहित अन्य परीक्षाओं में लगभग 400 लोगों को नकल करके करीब 400 लोगों को पास कराया गया.

    जेपीएससी-14 पीटी के लिए 100 करोड़ रुपए वसूलने की योजना की बात बुद्धेश्वर पहले ही बता चुका है. हालांकि सीआईडी के द्वारा जो बयान दर्ज किया गया है, उसमें 11 लोगों से 1.10 करोड़ रुपए वसूले जा चुके थे.

    ये भी पढ़ें : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    इसी तरह के एफआरओ के लिए 20 से 25 लाख और एसीएफ के लिए 30 से 35 लाख रुपए प्रत्येक अभ्यर्थियों से लिया गया था. अभय के द्वारा एफआरओ परीक्षा के लिए 12 और एसीएफ परीक्षा के लिए कुल 8 अभ्यर्थियों का रोल नंबर टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह को दिया गया था.

    इसी तरह आदित्य पांडेय और पोद्दार नामक व्यक्तियों ने 12 कैंडीडेट रामवीर सिंह को दिए थे.

    जिन छात्रों से पैसा वसूली की गई उनमें से 19 लोग पास भी हुए थे. एफआरओ, एसीएफ की पीटी पास कराने के लिए जेनरल से 5 लाख रुपए और अन्य जातियों के कैंडीडेट से 2-3 लाख रुपए प्रति कैंडीडेट की वसूली की गई थी. वसूली के इस पैसे में से 70 लाख रुपए रामवीर सिंह को दिया गया था. जबकि मेंस के लिए प्रति छात्र के हिसाब से 40 लाख रुपए की वसूली की गई थी.

    इसी तरह 11-13वीं सिविल सेवा परीक्षा में इंटरव्यू के लिए प्रति कैंडीडेट 15 लाख रुपए की वसूली हुई थी और अंतिम चयन के लिए 60 से 70 लाख रुपए लिए गए थे. इसके अलावा सीडीपीओ की परीक्षा में प्रति अभ्यर्थी 10 लाख रुपए वसूले गए.

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    जेपीएससी झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई
    Next Article अखाड़े की चैंपियन से आंदोलन की आवाज तक, विनेश फोगाट का सफर क्यों है खास… जानें पूरी कहानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    Latest Posts

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.