रांची में जारी JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने समाधान की दिशा में एक और पहल की है. सरकार की ओर से आंदोलनरत छात्रों को 17 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है. छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है.
अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर की ओर से आंदोलनरत छात्रों को सरकार के इस प्रस्ताव की जानकारी दी गई. सरकार की ओर से बातचीत के माध्यम से आंदोलन से जुड़े मुद्दों का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है.
17 अगस्त को दोपहर 2 बजे होगी वार्ता
सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत होगी. छात्रों को अपने विधिक सलाहकारों के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है. प्रशासन की ओर से छात्रों तक सरकार का संदेश पहुंचा दिया गया है.
आंदोलन के बीच सरकार की पहल
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है. ऐसे में सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव सामने आने के बाद 17 अगस्त की बैठक महत्वपूर्ण हो गई है. अब छात्रों के रुख और वार्ता में उठाए जाने वाले मुद्दों पर नजर रहेगी.
JPSC-JSSC आंदोलन को लेकर सरकार और दोनों छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच इससे पहले दो दौर की बातचीत हो चुकी है. 8 अगस्त को हुई दूसरे दौर की वार्ता में भी छात्रों की मांगों पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी थी. इसके बाद 9 अगस्त को बातचीत का एक और दौर प्रस्तावित किया गया था. लगातार बातचीत के बावजूद मांगों पर समाधान नहीं निकलने के कारण आंदोलन जारी रहा.
Also Read: झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर



