Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के इतिहास में पहली बार कोई सत्र अपनी निर्धारित अवधि पूरी नहीं कर सका. लगातार हंगामे और JPSC परीक्षा के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के कारण पांच दिवसीय मानसून सत्र चौथे दिन ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.

    JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी और सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा के अंदर और बाहर सियासी माहौल गर्म रहा. सड़क से लेकर सदन तक सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए. विपक्ष लगातार सरकार से JPSC मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करता रहा.

    सत्र के चौथे दिन मंगलवार की दूसरी पाली में विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक आसन के सामने पहुंच गए. विपक्षी विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. JPSC परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधायक लगातार विरोध जताते रहे.

    हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित होती रही. सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने रहे. इसी दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन को संबोधित करते हुए सरकार का पक्ष रखते रहे.

    विधायक सीपी सिंह ने आसन के सामने लहराए नोट

    JPSC परीक्षा को लेकर सदन में जारी हंगामे के दौरान भाजपा विधायक सीपी सिंह ने आसन के सामने नोट लहराए. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायक आसन के सामने मौजूद रहे. विधानसभा में उस समय JPSC परीक्षा का मुद्दा पूरी तरह छाया हुआ था. विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा था और मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा था.

    हंगामे के बीच वित्त विधेयक को मिली मंजूरी

    सदन में जारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक, 2026 सदन के पटल पर रखा. सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आसन के सामने हंगामा करते रहे. इसी हंगामे के बीच झारखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक, 2026 को विधानसभा की मंजूरी मिल गई.

    पहली बार तय अवधि पूरी नहीं कर सका सत्र

    झारखंड विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब कोई सत्र अपनी निर्धारित अवधि पूरी किए बिना समाप्त हो गया. पांच दिनों के लिए निर्धारित मानसून सत्र चौथे दिन ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब भारी मन से उन्हें सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करनी पड़ रही है. इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. लगातार हंगामे के कारण पांच दिवसीय मानसून सत्र का अंतिम दिन भी नहीं हो सका.

    Also Read : झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    assembly proceedings Assembly Uproar Cp singh Hemant Soren Jharkhand Assembly Jharkhand Assembly Monsoon Session Jharkhand Government Jharkhand Monsoon Session Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand Vidhan Sabha JPSC JPSC CBI probe JPSC controversy JPSC Exam JPSC Protest opposition protest Radhakrishna Kishore Ravindra Nath Mahto Student Protest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप
    Next Article झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंडः सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में अच्छा व्यवहार मिला, रेप के आरोपी नाबालिग को जमानत, पिता को बेटे की पढ़ाई और आचरण की जिम्मेदारी

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: नाबालिग पर दुष्कर्म के आरोप की गंभीरता जमानत से इनकार का आधार नहीं, पिता की जिम्मेदारी पर रिहाई का आदेश

    October 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.