Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 12:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुकेश अंबानी बने दुनिया के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति, एलन मस्क पहले और जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर
    जोहार ब्रेकिंग

    मुकेश अंबानी बने दुनिया के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति, एलन मस्क पहले और जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 83 अरब डॉलर के साथ दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। एनर्जी-टू-टेलीकॉम दिग्गज आरआईएल के मूल्य में वृद्धि के मद्देनजर अंबानी की संपत्ति में साल-दर-साल के आधार पर 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

    हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 के बयान के मुताबिक, भारत का सबसे बड़ा निर्यातक रिलायंस देश के निर्यात का 8 प्रतिशत और सीमा शुल्क एवं उत्पाद शुल्क से प्राप्त होने वाले देश के कुल राजस्व का 5 प्रतिशत है। रिलायंस अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी पदार्पण की योजना बना रहा है। साथ ही इसने इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में उछाल से पहले बैटरी बनाने के कारोबार में भी उतरने का फैसला किया है।

    पिछली हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में अंबानी नौवें स्थान पर थे। जहां तक देशों के रैंक की बात है तो भारत 177 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जो पिछले साल की तुलना में 40 अधिक है।

    बयान में कहा गया है कि मुंबई अरबपतियों की राजधानी बन गई है। यहां अरबपतियों की संख्या 61 तक पहुंच गई है। इसके बाद 40 अरबपतियों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। इन अरबपतियों की औसत आयु 66 साल है। भारतीय मूल के 32 और अरबपति हैं, जो भारत से बाहर रहते हैं। इनमें लंदन स्थित आर्सेलर मित्तल के एल.एन. मित्तल भी शुमार हैं।

    अन्य भारतीयों में गौतम अडानी और परिवार शीर्ष 100 अरबपतियों में 48वें स्थान पर रहे। अडानी ग्रीन एनर्जी के 20 अरब डॉलर के वैल्यूएशन के साथ ही अडानी की दौलत बढ़कर लगभग दोगुनी 32 अरब डॉलर हो गई है।

    दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क हैं जिनकी कुल संपत्ति 197 अरब डॉलर है। मस्क की संपत्ति 2020 में तीन गुना से अधिक हो गई।

    अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर हैं। 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उनकी संपत्ति का कुल मूल्य 189 अरब डॉलर हो गया है।

    Latest news Mukesh Ambani National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना का साइड इफेक्ट: 85 प्रतिशत महिलाएं सैलरी इंक्रीमेंट, प्रमोशन से चूकीं
    Next Article गुमला: भाई ने हड़पे पैसे तो बहन ने की आत्महत्या, घर बनवा रही थी सरस्वती

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पुलिस की सुजीत-प्रिंस गिरोह से मुठभेड़, बाल-बाल बचे डीएसपी भोला प्रसाद

    October 28, 2025
    चाईबासा

    छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा, जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान

    October 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मन की बात’ प्रकृति, संस्कृति और देशभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण है : बाबूलाल

    October 26, 2025
    Latest Posts

    बिहार चुनाव 2025: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में 3 शिक्षक निलंबित

    October 28, 2025

    छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबकर…

    October 28, 2025

    बिहार चुनाव से पहले राजद में बड़ा एक्शन, 27 नेता पार्टी से निष्कासित

    October 28, 2025

    शेयर बाजार में हलचल, शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट

    October 28, 2025

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.