Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?
    झारखंड

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: JPSC समेत अन्य नियुक्तियों में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड जनाधिकार महासभा ने भाजपा पर आंदोलन को राजनीतिक दिशा देने और मुद्दे से भटकाने की कोशिश का आरोप लगाया है. महासभा ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान छात्र-अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई की भी कड़ी निंदा की है.

    महासभा ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि विधानसभा घेराव में झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-अभ्यर्थी पहुंचे थे. संगठन के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान छात्र काफी समय तक शांतिपूर्ण रहे, लेकिन बाद में भीड़ में कुछ असामाजिक तत्वों के शामिल होने से स्थिति बिगड़ी. महासभा ने पुलिस की ओर से लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल को गलत बताते हुए जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

    दस दिन बाद वार्ता क्यों?

    महासभा ने सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच शुरू हुई बातचीत का स्वागत किया, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि छात्रों से बातचीत के लिए 10 दिनों तक इंतजार क्यों किया गया?

    संगठन का कहना है कि सरकार ने छात्रों की कुछ मांगों को स्वीकार किया है, लेकिन कई अहम मांगें अभी भी लंबित हैं. महासभा के मुताबिक, विधानसभा घेराव में उमड़ी बड़ी संख्या यह दिखाती है कि छात्र और अभ्यर्थी नियुक्ति परीक्षाओं में सामने आ रही कथित गड़बड़ियों को लेकर गंभीर रूप से नाराज हैं.

    भाजपा पर आंदोलन को बांटने का आरोप

    झारखंड जनाधिकार महासभा ने भाजपा पर JPSC आंदोलन को अपनी राजनीतिक विचारधारा से जोड़ने और आंदोलन के भीतर विभाजन पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया है. संगठन ने कहा कि छात्र आंदोलन को राजनीतिक ध्रुवीकरण से दूर रखा जाना चाहिए.

    महासभा ने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन स्थल पर कथित तौर पर एक विभाजनकारी बोर्ड लगाया गया है, जिसे अब तक आंदोलन के नेतृत्व ने नहीं हटाया है. संगठन ने इसे आंदोलन की एकजुटता के लिए नुकसानदायक बताया.

    हेमंत सोरेन से सीधे हस्तक्षेप की मांग

    महासभा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आंदोलनरत छात्रों के साथ सीधे बातचीत करने और उनकी लंबित मांगों पर जल्द फैसला लेने की मांग की है. साथ ही 10 अगस्त की पुलिस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी दोहराई है.

    संगठन ने आंदोलनरत छात्रों से भाजपा और RSS से दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि JPSC आंदोलन को किसी राजनीतिक नैरेटिव का हिस्सा नहीं बनना चाहिए. महासभा के अनुसार, नियुक्तियों से जुड़े ये सवाल सिर्फ छात्रों और अभ्यर्थियों के नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य से जुड़े मुद्दे हैं. महासभा ने शिक्षा व्यवस्था, खासकर स्कूली शिक्षा की कमियों को दूर करने को भी जरूरी बताया है.

    Also Read: झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    झारखंड झारखंड जनाधिकार महासभा हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    Next Article झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अलकतरा घोटाले के आरोपी BJP विधायक सत्येंद्र तिवारी का घटिया बयान, CM की मां पर बोले- ‘मर गई है, रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं’

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.