Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 4:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का साइड इफेक्ट: 85 प्रतिशत महिलाएं सैलरी इंक्रीमेंट, प्रमोशन से चूकीं
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का साइड इफेक्ट: 85 प्रतिशत महिलाएं सैलरी इंक्रीमेंट, प्रमोशन से चूकीं

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : भारत में कोविड-19 महामारी के बीच महिलाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं और सर्वेक्षण में शामिल 85 फीसदी महिलाएं जेंडर की वजह से वेतन वृद्धि और पदोन्नति से चूक गईं। मंगलवार को लिंक्डइन तकी एक नई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। देश में कार्यस्थल पर महिलाओं और माताओं द्वारा सामना किए जा रहे जेंडर गैप और अवसरों में आने वाली अड़चनों पर प्रकाश डालते हुए, लिंक्डइन ऑपर्चुनिटी इंडेक्स 2021 में कहा गया कि 69 प्रतिशत कामकाजी माताओं को पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण भेदभाव का सामना करना पड़ता है। निष्कर्षो से पता चला है कि 10 में से नौ (89 प्रतिशत) महिलाओं ने कहा कि वे महामारी से नकारात्मक रूप से प्रभावित हुईं।

    भले ही भारत में 66 प्रतिशत लोगों को लगता है कि उनके माता-पिता के दौर की तुलना में लिंग समानता में सुधार हुआ है, भारत की कामकाजी महिलाएं अभी भी एशिया प्रशांत देशों में सबसे ज्यादा लैंगिक पूर्वाग्रह का शिकार हैं। अपने करियर में आगे बढऩे के अवसरों से नाखुश होने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर, भारत में 1 से 5 (22 प्रतिशत) कामकाजी महिलाओं ने कहा कि उनकी कंपनियां उनकी कंपनियां 16 प्रतिशत के क्षेत्रीय औसत की तुलना में, काम के दौरान पुरुषों के प्रति अनुकूल पूर्वाग्रह नजरिया का प्रदर्शन करती हैं।

    लिंक्डइन में टैलेंट और लनिंर्ग सॉल्यूशंस, इंडिया की डायरेक्टर रुची आनंद ने कहा, “संस्थानों के लिए यह आवश्यक है कि वे अपनी विविधताओं को फिर से परिभाषित करें और कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए केयरगिवर्स को अधिक लचीला माहौल प्रदान करें। वहीं, 37 प्रतिशत कामकाजी महिलाओं ने कहा कि उन्हें पुरुषों की तुलना में कम अवसर मिलते हैं, केवल 25 प्रतिशत पुरुष ही इस बात से सहमत हैं।

    समान वेतन के बारे में भी यह असमानता भी देखी जाती है, क्योंकि अधिकांश महिलाओं (37 प्रतिशत) का कहना है कि उन्हें पुरुषों की तुलना में कम वेतन मिलता है, जबकि केवल 21 प्रतिशत पुरुष ही इस बात से सहमत हैं। भारत में, पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा मांगे गए तीन नौकरी के शीर्ष तीन अवसर हैं-नौकरी की सुरक्षा, एक ऐसी नौकरी है जिसे वे प्यार करते हैं, और अच्छा काम-जीवन संतुलन।

    रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि समान लक्ष्यों के होने के बावजूद, अधिकांश महिलाओं (63 प्रतिशत) को पुरुषों (54 प्रतिशत) की तुलना में लगता है कि जीवन में आगे बढऩे के लिए एक व्यक्ति का जेंडर महत्वपूर्ण है। वास्तव में, लगभग दो-तिहाई कामकाजी महिलाओं (63 प्रतिशत) और कामकाजी माताओं (69 प्रतिशत) ने कहा कि उन्हें पारिवारिक और घरेलू जिम्मेदारियों के कारण काम में भेदभाव का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया कि आवश्यक पेशेवर कौशल की कमी, और नेटवर्क और कनेक्शन के माध्यम से मार्गदर्शन की कमी भी कुछ अन्य बाधाएं हैं जो भारत में कामकाजी महिलाओं के लिए करियर में अड़चनें बनती हैं।

    लिंक्डइन रिपोर्ट में कहा गया है कि दो में से एक महिला भी अधिक पेशेवर कनेक्शन और मेंटॉर की तलाश कर रही है जो उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद कर सके, क्योंकि 65 प्रतिशत महिलाएं इस बात से सहमत हैं कि नेटवर्क के माध्यम से मार्गदर्शन की कमी अवसरों में एक महत्वपूर्ण अड़चन है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल में ‘हाथ’ की नैया पार लगाएंगे झारखंड के ये तीन विधायक? कांग्रेस ने सौंपी अहम जिम्मेवारी
    Next Article मुकेश अंबानी बने दुनिया के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति, एलन मस्क पहले और जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर

    Related Posts

    देश

    स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटर्वक का खुलासा, अमेरिका भेजने की साजिश नाकाम व करोड़ों की ठगी

    August 2, 2025
    देश

    स्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत: काशी से पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी आह्वान…

    August 2, 2025
    Latest Posts

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर है अदरक, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

    August 2, 2025

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025

    लोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 2, 2025

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025

    चार साल से लंबित मामलों की समीक्षा, सरायकेला एसपी ने दिए जांच में तेजी के निर्देश

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.