Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड जनाधिकार महासभा ने AISA राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने पर इसकी निंदा की है. महासभा ने कहा कि स्याही फेंकने वाले व्यक्ति ने जय श्री राम का नारा लगाया. जो कि झारखंड के छात्र युवाओं की एकता को तोड़ने व JPSC आंदोलन को भाजपा आरएसएस द्वारा गलत दिशा में ले जाने की कोशिश हो रही है.

    महासभा ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र-युवाओं के JPSC आंदोलन कई महासभा के लोग पहले से ही हैं. 14वीं JPSC परीक्षा पर उजागर हुए तथ्यों से स्पष्ट है कि व्यापक गड़बड़ी और घोटाला हुआ है. ऐसी स्थिति केवल JPSC ही नहीं, बल्कि हर सरकारी नियुक्ति में भी दिख रही है.

    आंदोलन को गलत दिशा में ले जा रही भाजपा

    उन्होंने कहा कि अपने अनिश्चित भविष्य के प्रति चिंतित झारखंडी छात्र युवा आंदोलनरत हैं. अलग-अलग समूहों में भी आंदोलनरत हैं. और सभी आंदोलन महत्त्वपूर्ण है. लेकिन यह भी दिख रहा है कि झारखंडी छात्र-युवाओं के आंदोलन को भाजपा-आरएसएस व इससे जुड़े मीडिया द्वारा अपनी राजनीति अनुसार गलत दिशा दिया जा रहा है.

    महासभा ने कहा कि आंदोलन से जुड़े कुछ जंतर मंतर के आंदोलन गलत बता रहे हैं और उनके आंदोलन को सही. जंतर-मंतर आंदोलन व इससे जुड़े लोगों पर भाजपा के लोग तब भी टिप्पणी कर रहे थे. अब भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसमें स्पष्ट रूप से कहीं न कहीं भाजपाई संकीर्णता काम कर रही है. यह छात्र युवा की एकता को दलीय संकीर्णता में तोड़ने का काम है.

    जंतर-मंतर के आंदोलन को किया जा रहा है बदनाम

    इसके अलवा राज्य में सांप्रदायिक भाषणों से समाज को बांटने वाले नेता व उनके चेले आंदोलन स्थल पर चारों तरफ दिख रहे हैं. यह महज संयोग नहीं है कि जो मीडिया जंतर-मंतर आंदोलन को शुरू से बदनाम करने में लगी रही और जमीनी रिपोर्टिंग ईमानदारी से नहीं की, वही यहां पूरे जोश में भाजपा के नैरेटिव को चलाने में दिख रही है.

    महासभा ने कहा कि छात्र आंदोलन एक-दूसरे के विरुद्ध कभी नहीं हो सकते. चाहे जंतर-मंतर का राष्ट्रीय आंदोलन या झारखंड का JPSC आंदोलन. लेकिन आंदोलन स्थल पर भाजपा से जुड़े नेताओं और मीडिया के द्वारा विभाजन पैदा की जा रही है. यह भाजपा की संकीर्ण राजनीतिक सोच है, जो छात्र-युवा आंदोलनों की एकजुटता के लिए हानिकारक है. भाजपा व मोदी सरकार द्वारा दिल्ली आंदोलन के प्रति रवैया यह स्पष्ट करता है कि ये छात्र-युवाओं के हित में न सोचते हैं और न काम करते हैं.

    भाजपा आरएसएस से दूरी बनाने की अपील

    महासभा ने अपील की है कि कि छात्र भाजपा-आरएसएस से अपनी दूरी बनाएँ व इनके नैरेटिव का हिस्सा न बनें. इसके अलावा राज्य की शिक्षा व नियुक्ति व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद की है और राज्य सरकार से साथ वार्ता करने व उनके मांगों पर सकारात्मक व त्वरित उम्मीद की है.

    झारखंड जनाधिकार महासभा भाजपा-आरएसएस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें
    Next Article झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    Latest Posts

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.